मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

अल्फा ओमेगा ख्रिश्चन महासंघ द्वारा करीना कपूर खान की ‘प्रेग्नेंसी बाइबल’ किताब का विरोध

जिलाधिकारी, पुलिस आयुक्त और बंडगार्डन पुलिस को दिये निवेदन
    पुणे जिलाधिकारी कार्यालय के सामने अल्फा ओमेगा ख्रिश्चन महासंघ के पदाधिकारी अभिनेत्री करीना कपूर खान की ‘प्रेग्नेंसी बाइबल‘ किताब का विरोध करते हुए उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
पुणे, जुलाई (ह.ए. प्रतिनिधि)

अल्फा ओमेगा ख्रिश्चन महासंघ पुणे की ओर से अभिनेत्री करीना कपूर खान की ‘प्रेग्नेंसी बाइबल’ किताब का पुणे जिलाधिकारी कार्यालय के सामने निषेध किया गया। साथ ही पुणे पुलिस आयुक्त, बंडगार्डन पुलिस स्टेशन व पुणे जिलाधिकारी कार्यालय में जाकर निवेदन देकर करीना कपूर खान, आदिती शहा भीमजानी व जरनॉट बुक्स पर धारा 295 अ के तहत पुणे जिले की ओर से अपराध दर्ज  करने की मांग की गई थी।
बंडगार्डन थाने के पुलिस निरीक्षक ने अगले दो-तीन दिनों में मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का वादा किया। इसके बाद अल्फा ओमेगा ख्रिश्चन महासंघ पुणे के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने निषेध करके निवासी जिलाधिकारी से मिलकर मामले का ब्योरा बताते हुए उन्हें ज्ञापन की प्रति दी। ज्ञापन को स्वीकारने के बाद उन्होंने तत्काल उचित कार्रवाई करने का आदेश जारी किया। साथ ही पुणे पुलिस आयुक्त कार्यालय में भी निवेदन दिया गया है। 
अल्फा ओमेगा ख्रिश्चन महासंघ महाराष्ट्र राज्य के उपाध्यक्ष विल्यम चंदनशिव, येरवडा की नगरसेविका अश्विनीताई लांडगे, राज्य संघटक नितिन गोर्डे और पुणे जिला अध्यक्ष रितेश गोर्डे के नेतृत्व में आंदोलन किया गया। आंदोलन में पुणे जिला सचिव सुधीर पाडले, पुणे शहर अध्यक्ष एन्थोनी वाकडे, पुणे जिला युवक अध्यक्ष अभिजीत केदारी, पुणे जिला महिला अध्यक्ष पास्टर अनीता नायडू, पुणे मीडिया के अध्यक्ष कुशल सोज्वल, जोएल गवारे, जॉर्ज जाधव, ज़ेम्स सालवे, प्रणीता कांबले, प्राजक्त कांबले, मानवाधिकार व रिश्वत विभाग के सदस्य तिमथ्थी तिवारी, सैमसन राजपूत, विजय ओहोल, सीमा पाटिल नायडू, शेखर चांदणे के साथ अल्फा ओमेगा ख्रिश्चन महासंघ के पदाधिकारी शामिल हुए थे। एडवोकेट डेसमंड फ्रांसिस ने कानूनी मुद्दे समक्ष रखे। यह जानकारी पुणे मीडिया के अध्यक्ष कुशल सोज्वल द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ