मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

वर्षा जनित कारणों से कुछ गाड़ियाँ रद्द

पुणे, जुलाई (ह.ए. प्रतिनिधि)

कोल्हापुर- मिरज, कर्जत-लोनावला तथा अन्य सेक्शन में हुई भारी बारिश के कारण जलजमाव, भूस्खलन जैसे वर्षा जनित कारणों से कुछ गाड़ियाँ रद्द की गई है।
* रद्द की गई गाड़ियाँ *
1. प्रति सोमवार, गुरुवार एवं शनिवार को चलनेवाली चलनेवाली विशेष गाड़ी संख्या 02298 पुणे-अहमदाबाद  एक्सप्रेस 24 एवं 26 जुलाई को तथा   प्रति मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार को चलनेवाली  चलनेवाली विशेष गाड़ी संख्या 02297 अहमदाबाद-पुणे एक्सप्रेस 25 एवं 27जुलाई को रद्द रहेगी।
2. विशेष गाड़ी संख्या 01007/01008 पुणे -मुंबई- पुणे एक्सप्रेस 24 से 27 जुलाई तक रद्द रहेगी।
3. विशेष गाड़ी संख्या 02015/02016 पुणे -मुंबई-पुणे एक्सप्रेस 24 से 27 जुलाई तक रद्द रहेगी।
4. विशेष गाड़ी संख्या 01029 मुंबई-  कोल्हापुर एक्सप्रेस 24 से 28 जुलाई तक तथा विशेष गाड़ी संख्या 01030 कोल्हापुर-मुंबई एक्सप्रेस 24 से 27 जुलाई तक रद्द रहेगी।
5. विशेष गाड़ी संख्या 01411 मुंबई-  कोल्हापुर एक्सप्रेस 24 से 28 जुलाई तक तथा विशेष गाड़ी संख्या 01412 कोल्हापुर-मुंबई एक्सप्रेस 24 से 27 जुलाई तक रद्द रहेगी।
5. विशेष गाड़ी संख्या 07613 पनवेल-नांदेड़ एक्सप्रेस 25 से 28 जुलाई तक तथा विशेष गाड़ी संख्या 07614 नांदेड़-पनवेल एक्सप्रेस  24 से 27 जुलाई तक रद्द रहेगी।
6. विशेष गाड़ी संख्या 02702 हैदराबाद- मुंबई एक्सप्रेस 24 से 27 जुलाई तक रद्द रहेगी।
7. विशेष गाड़ी संख्या 07031 मुंबई- हैदराबाद एक्सप्रेस 25 से 28 जुलाई तक रद्द रहेगी।
8. प्रति सोमवार, शुक्रवार एवं रविवार को चलनेवाली विशेष गाड़ी संख्या 01027 दादर-पंढरपुर एक्सप्रेस 25 एवं 26 जुलाई को तथा सोमवार, मंगलवार एवं शनिवार को चलनेवाली 01028 पंढरपुर-दादर एक्सप्रेस 26 एवं 27 जुलाई को रद्द रहेगी।
9. विशेष गाड़ी संख्या 01139 मुंबई-गदग एक्सप्रेस 24 से 27 जुलाई तक तथा विशेष गाड़ी संख्या 01140 गदग-मुंबई एक्सप्रेस 25 से 28 जुलाई तक रद्द रहेगी।
10. प्रति बुधवार, शुक्रवार एवं शनिवार को चलनेवाली विशेष गाड़ी संख्या 02043 मुंबई - बिदर एक्सप्रेस 24 जुलाई को तथा प्रति गुरुवार, शनिवार एवं रविवार को चलनेवाली विशेष गाड़ी संख्या 02044 बिदर-मुंबई एक्सप्रेस 25 जुलाई को रद्द रहेगी।
11. प्रति मंगलवार, बुधवार, गुरुवार एवं  शनिवार को चलनेवाली विशेष गाड़ी संख्या 01041 दादर-साईनगर शिर्डी एक्सप्रेस 24 से 27 जुलाई तक तथा प्रति बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार एवं रविवार को चलनेवाली विशेष गाड़ी संख्या 01042 साईनगर शिर्डी-दादर एक्सप्रेस 25 से 28 जुलाई तक रद्द रहेगी।
12. प्रति मंगलवार एवं शुक्रवार को चलनेवाली विशेष गाड़ी संख्या 02235 सिकंदराबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 27 जुलाई को तथा प्रति बुधवार एवं शनिवार को चलनेवाली विशेष गाड़ी संख्या 02236 लोकमान्य तिलक टर्मिनस- सिकंदराबाद एक्सप्रेस 28 जुलाई को रद्द रहेगी।
13. विशेष गाड़ी संख्या 02779 वास्को- हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 23 जुलाई को तथा विशेष गाड़ी संख्या 02780 हजरत निजामुद्दीन-वास्को एक्सप्रेस 25 जुलाई को  रद्द रहेगी।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ