बाढ़ पीड़ितों के लिए जीवनावश्यक वस्तुएं के तैयार किए गए पैकेट शिवसेना हड़पसर के उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर व विभाग प्रमुख अमित गायकवाड को सुपूर्द करते हुए टाउनश्पि के चेयरमैन महेश पवार, मारुती फालके, चंद्रकांत मादुस्कर, रश्मि मादुस्कर उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)
ससाणेनगर स्थित वर्धमान टाउनशिप के निवासियों ने बाढ़ पीड़ितों के लिए जीवनावश्यक वस्तुओं के पैकेट तैयार करके अर्जुनराव बनकर प्रतिष्ठान के प्रमुख व शिवसेना हड़पसर के उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर, विभाग प्रमुख अमित गायकवाड व अन्य पदाधिकारियों को सुपूर्द किए गए हैं।
वर्धमान टाउनशिप के चेयरमैन महेश किसन पवार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से महाराष्ट्र में प्राकृतिक आपदा आई है, जिसके कारण कोकण, कोल्हापुर, सांगली, सातारा, मराठवाडा क्षेत्रों में जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है साथ ही भोजन, पानी और जीवन की आवश्यक वस्तुओं की भी कमी बढ़ रही है। प्रशासन और सरकार नागरिकों की मदद कर रहे हैं लेकिन एक सामाजिक प्रतिबद्धता के रूप में, आपको बाढ़ पीड़ितों की भी मदद करनी चाहिए, इस हेतु एक हाथ मदद का-मानवता की भावना से प्रेरित होकर हम वर्धमान टाउनशिप के निवासियों ने जिससे जितना हो सका, उन्होंने मदद की। पैकेट तैयार करते समय प्राप्त सामग्री का योजनाबद्ध तरीके से एक परिवार को कम से कम 3 दिन पर्याप्त हो इतनी जीवनावश्यक चीजें दी गई हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बिजली नहीं है, इस बात को ध्यान में रखते हुए कि आए हुए ज्वार, गेहूं आदि अनाज को पिसवाकर उसके आटे से पैकेट बनाए। साथ ही चावल, दाल, लाल मिर्च, नमक, सूजी, मूंगफली, बिस्कुट के साथ-साथ साबुन, तेल, शैम्पू, टूथपेस्ट के भी पैकेट बनाए।
सोसाइटी के वरिष्ठ नागरिक सेवा निवृत्त पुलिस अधिकारी मारुती फालके, सेवानिवृत्त अधिकारी व आपत्ति व्यवस्थापन के विशेषज्ञ चंद्रकांत मादुस्कर, रश्मि मादुस्कर के मार्गदर्शन में शांताराम मालुसरे, दीपेश बावकर, माधव घटे, बापू जाधव, पूनम पवार, विशाल भोर, सुमंत लंगडे, वैभव बाबर, गौरव यादव, स्वप्निल भालेराव, अनिकेत मोरे, इक्बाल तांबोली, सागर वाणी, वैशाली भेंडे, अजहर शेख आदि नेे बहुमूल्य योगदान दिया।

0 टिप्पणियाँ