मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

महाड के बाढ़ से बचाव कार्य का मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लिया जायजा

हेलीकॉप्टर की सहायता से फंसे लोगों को निकालने का काम शुरू
-बाढ़ पीड़ितों को घर की छतों और ऊंचाई पर शरण लेने पर शीघ्र मदद करना संभव
-खाने के पैकेट, कपड़ों के लिए एनजीओ से अपील

मुंबई, जुलाई (महासंवाद)

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज रायगढ़ की जिलाधिकारी निधि चौधरी से महाड में बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बताया कि महाड में बचाव दल और हेलीकॉप्टरों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया है, लेकिन बाढ़ में फंसे लोग घरों की छतों पर अथवा ऊंचाई पर जाते हैं तो हेलीकॉप्टर से बचाव दल को वे दिखाई देंगे। यह अपील प्रशासन की ओर से फंसे लोगों से की गई है। यह जानकारी जिलाधिकारी ने दी।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि तत्काल बचाव अभियान और सड़कों की बाधाओं को दूर करने का काम शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि पानी कम हो गया है, लेकिन महाड तहसील के पहाड़ी इलाकों में कुछ स्थानों पर पुल और सड़कें बह गई हैं। बचाव दल के सहयोग से नागरिकों से संपर्क करना चाहिए और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना चाहिए।
जिलाधिकारी श्रीमती चौधरी ने इस अवसर पर जानकारी दी कि मानगांव पाचाड बाया महाड रोड, मानगांव महाड हाईवे, गोरेगांव दापोली रोड को शुरू किया गया है।
कोंझर से तेटघर तक का रास्ता साफ कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि तेटघर घर से आगे मोहोप्रे होते हुए अचलोली से नातेखिंड तक पहुंचा जा सकता है।
मानगांव में लगभग 2000 फूड पैकेट तैयार रखे गए हैं। सुबह 10 बजे तक और 2000 फूड पैकेट तैयार हो जाएंगे। इस संबंध में तहसीलदार मानगांव फूड पैकेटों को जरूरतमंदों को वितरित करने का नियोजन कर रहे हैं। मानगांव तहसील कार्यालय से एसटी बस के माध्यम से खाने पीने का सामान रवाना हो गया है। सामाजिक संस्थाएं भी इस संदर्भ में महाड में प्रशासन के संपर्क में रहें। कपड़े और खाद्य पदार्थ की मदद पहुंचाएं। यह अपील किए जाने की जानकारी इस अवसर पर जिलाधिकारी ने दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महाड की परिस्थिति पर इसका पूरा ख्याल रखा जाए कि कोविड के साथ-साथ अन्य मरीजों को कोई असुविधा न हो। बाटू लोनेरे में एक मेडिकल टीम तैयार है और उनके पास एम्बूलेंस तथा अन्य सामग्री है। एमआईडीसी की दमकल भी मदद कार्य में उतर गई है।

महाराष्ट्र में बाढ़ के हालात पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के सीएम से बातचीत की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री उद्धव ठाकरे से बातचीत की और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ से पैदा हुए हालात पर चर्चा की।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, “महाराष्ट्र के सीएम श्री उद्धव ठाकरे से बातचीत की और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ से पैदा हुए हालात पर चर्चा की। इस स्थिति से निपटने के लिए केंद्र की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। हर किसी की सुरक्षा एवं कुशलता की कामना करता हूं।”

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ