मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे-मिरज खंड के आंबले तथा राजेवाड़ी स्टेशनों के बीच ब्लॉक

पुणे, जुलाई (ह.ए. प्रतिनिधि)

रेल प्रशासन द्वारा पुणे मंडल के पुणे- मिरज खंड के आंबले तथा राजेवाड़ी स्टेशनों के बीच नॉन इंटरलॉकिंग कार्य हेतु 30 जुलाई से 03 अगस्त तक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण कुछ गाड़ियां देरी से चलेंगी, जो इस प्रकार हैं-
1) 01 अगस्त को विशेष गाड़ी संख्या 06524 हजरत निजामुद्दीन-यशवंतपुर एक्सप्रेस लगभग एक घंटा विलंबित से चलेगी।
2) 2 अगस्त को रवाना होनेवाली विशेष गाड़ी संख्या 07317 हुबली-दादर एक्सप्रेस तथा 07318 दादर-हुबली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मिरज-कुर्डूवाडी-पुणे होकर चलेगी। इस कारण यह गाड़ी दोनों ही दिशाओं में कराड़, सांगली स्टेशन पर नहीं आएगी।
3) उक्त ब्लॉक के कारण 02 तथा 03 अगस्त 2021 को कुछ गाड़ियां लगभग एक घंटा विलंबित होंगी। 
यात्री कृपया नोट करें। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ