मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन द्वारा 1 से 7 अगस्त तक पूरे देश में ‘अस्थि और जोड़ स्वास्थ्य दिवस’ के उपलक्ष्य में विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का आयोजन

ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन पुणे के अध्यक्ष डॉ. नारायण कर्णे द्वारा जानकारी

हड़पसर, अगस्त (ह.ए.प्रतिनिधि)

वर्ष 2012 से हमारा राष्ट्रीय संगठन, इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन हर साल 4 अगस्त को राष्ट्रीय स्तर पर अस्थि और जोड़ स्वास्थ्य दिवस मनाता है। प्रत्येक वर्ष 1 से 7 अगस्त तक पूरे देश में विभिन्न सामाजिक गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं। वर्ष 2021 के लिए इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन ‘खुद को बचाओ और दूसरों को बचाओ’ मुहिम के तहत अमल करेगा। यह जानकारी ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन पुणे के अध्यक्ष डॉ. नारायण कर्णे ने दी है।
हड़पसर मेडिकल एसोसिएशन के सचिव डॉ. राहुल झांजुर्णे ने कहा कि भारत में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या को रोकना इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य है। विश्व सांख्यिकी 2018 के अनुसार 199 देशों में से भारत सड़क दुर्घटना पीड़ितों के मामले में पहले स्थान पर है। हमारे बाद आँकड़ों के अनुसार चीन और अमेरिका हैं।
2019 के आंकड़ों के अनुसार भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 4,49,002 दुर्घटनाएं अभिलिखित हैं। इनमें से 1,51,113 लोगों की जान चली गई। 4,51,361 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 18 से 45 वर्ष की आयु के युवा रोगियों में दुर्घटना दर 69.3 प्रतिशत है। 18 से 60 काम कर रहे (वर्किंग) ग्रुप के लोगों में दुर्घटनाओं से मरने वालों की संख्या 84.3 प्रतिशत तक है। 2019 में 86 प्रतिशत सड़क मौतें पुरुषों की हुईं, जो अक्सर परिवार के लिए आय का एकमात्र स्त्रोत होते हैं। 
ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन पुणे के सचिव डॉ. अभिजीत वाहेगांवकर ने बताया कि दुर्घटना के बाद अधिकांश मौतें पहले घंटे में (गोल्डन आवर) आपातकालीन चिकित्सा देखभाल न मिलने के कारण होती हैं। दुर्घटना के बाद सही प्रकार की प्राथमिक चिकित्सा देकर इनमें से कई मौतों को रोका जा सकता है। लेकिन, वर्तमान में ऐसे जीवन रक्षक प्राथमिक उपचार और सहायता प्रशिक्षण का अभाव है। हम कई युवाओं, छात्रों, पुलिस को इस तरह का प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण आसानी से प्रदान कर सकते हैं। एसोसिएशन की ओर से हमने पूरे महाराष्ट्र में लाखों छात्रों, पुलिस और युवाओं को जीवन रक्षक और प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण प्रदान करने का निर्णय लिया है। संगठन का इरादा एक लाख जीवन रक्षक तैयार करने का है। हमारे एसोसिएशन के सदस्य 1 से 7 अगस्त तक पूरे महाराष्ट्र में इस तरह का प्रशिक्षण देंगे। साथ ही इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन भी पूरे देश में इस तरह का प्रशिक्षण प्रदान करेगा। इसके अलावा, आपको अपनी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत रखने के लिए निर्देशित किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ