मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

कल से फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 शुरू

एनएसजी द्वारा गेटवे ऑफ इंडिया से फ्रीडम रन का आयोजन
महाराष्ट्र के प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थानों पर नेहरु युवा केंद्र संघटन द्वारा फ्रीडम रन का आयोजन
पुणे, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)

आजादी के अमृत महोत्सव का एक भाग कल 13 अगस्त 2021 से फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 शुरू हो रहा है। मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया और भारत के महत्त्वपूर्ण अन्य 9 स्थानों से राष्ट्रीय प्रारंभ में एनएसजी के 36 कमांडो आभासी पद्धति से शामिल होंगे, जिसमें इलाहाबाद के आजाद पार्क में सीआरपीएफ, पोर्ट ब्लेयर के सेल्युलर जेल से सीआईएसएफ, हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पिती से आईटीबीपी, आसाम के तेजपुर से सीमा सुरक्षा बल, भारत- पाकिस्तान बोर्डर के अटारी सीमा से बीएसएफ, झांसी रेल्वे स्टेशन का समावेश है। नेहरु युवा केंद्र संघटन लेह और चेन्नई से शामिल होगा।
नेहरु युवा केंद्र संघटन द्वारा महाराष्ट्र में फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन
नेहरु युवा केंद्र संघटन द्वारा महाराष्ट्र- गोवा, मुंबई स्थित राज्य कार्यालय और जिला केंद्रों से भी महाराष्ट्र के विभिन्न ऐतिहासिक स्थनों पर फ्रीडम रन का आयोजन होगा।
13 अगस्त 2021 को एनवाईकेएस कार्यक्रम का विवरण :
मुंबईत महात्मा गांधी ने 1942 के ‘भारत छोड़ो’ नारा जिस जगह पर दिया उस ऐतिहासिक अगस्त क्रांति मैदान से सुबह सात बजे फ्रीडम रन का झंडा दिखाकर रवाना किया जाएगा। कोविड नियमों कर पालन करते हुए सिर्फ 20 जन इसमें शामिल होंगे।
महाराष्ट्र में निम्न जगहों पर फ्रीडम रन का आयोजन किया जाएगा...!
1. पुणे-गोखले इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटिक्स एंड इकॉनॉमिक्स, बीमसीसी महाविद्यालय के पीछे सुबह 9 बजे।
2. रत्नागिरी- लोकमान्य बाल गंगाधर टिलक का जन्मस्थान।
3. रायगढ़- वासुदेव बलवंत फडके का जन्मस्थान।
4. अकोला- 1938 में स्थापित किए गए सीताबाई आर्ट्स कॉलेज (बेरार जनरल एजूकेशन सोसायटी)।
5. गोंदिया- श्री कन्हैयालाल दीक्षित का निवासस्थान।
6. चंद्रपुर- लोकाग्रणी ऍड. बलवंतराव राघव उर्फ बालासाहेब देशमुख।

केंद्रीय युवक कल्याण और क्रीड़ामंत्री अनुराग ठाकुर राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का प्रारंभ करेंगे। युवक कल्याण और क्रीड़ा मंत्रालय के संकल्पना के अंतर्गत 75 जिलों और प्रत्येक जिले के 75 गांवों में 2 अक्टूबर 2021 तक साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डेढ़ महीने में कुल 744 जिल्ह्यात हे कार्यक्रम होंगे।
अभियान का उद्देश्य लोगों को अपने दैनिक जीवन में दौड़ने और खेलकूद जैसी फिटनेस गतिविधियों को अपनाने और मोटापे, आलस, तनाव, चिंता और अन्य बीमारियों आदि से मुक्ति पाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस अभियान के माध्यम से नागरिकों को प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि को अपने जीवन में शामिल करने का संकल्प फिटनेस की डोज़-आधा घंटा रोज लेने का आह्वान किया जाएगा।
प्रमुख लोगों, जन-प्रतिनिधियों, पीआरआई नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, खिलाड़ियों, मीडिया हस्तियों, डॉक्टरों, किसानों और सेना के जवानों से अनुरोध किया जा रहा है कि वे विभिन्न स्तरों पर इन आयोजनों में भाग लेकर लोगों को प्रोत्साहित करें और प्रेरित करें। कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पूरे देश में वास्तविक रूप से और वर्चुअल माध्यम से पूरे देश में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 की प्रमुख गतिविधियों में शपथ लेना, राष्ट्रगान प्रस्तुत करना, फ्रीडम रन स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, युवा स्वयं सेवकों में भाग लेने के लिए जागरूकता पैदा करना और अपने गांवों में इसी तरह के फ्रीडम रन का आयोजन करना शामिल है। लोग फिट इंडिया पोर्टल https://fitindia.gov.in पर अपना रन रजिस्टर और अपलोड कर सकते हैं और Run4India और Azadika-mritMahotsav के साथ अपने सोशल मीडिया चैनलों पर फ्रीडम रन को बढ़ावा दे सकते हैं। यह जानकारी पुणे रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी श्री महेश अय्यंगार द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ