मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर फिट इंडिया मोबाइल ऐप का शुभारंभ

135 करोड़ भारतीयों के लिए लॉन्च किया गया फिट इंडिया मोबाइल ऐप भारत का सबसे व्यापक फिटनेस मोबाइल ऐप है : अनुराग ठाकुर

 मुख्य बातें :

• यह ऐप नि:शुल्क है लेकिन हमारी फिटनेस के लिए बहुमूल्य सिद्ध होगा: श्री अनुराग ठाकुर

• फिट इंडिया ऐप न्यू इंडिया को फिट इंडिया बनाने में मदद करेगा श्री निसिथ प्रमाणिक

• मंत्रियों ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंहपहलवान संग्राम सिंहखेल पत्रकार अयाज मेमन और पायलट कैप्टन एनी दिव्या के साथ वर्चुअल माध्यम से बातचीत की

• फिट इंडिया ऐप एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर अंग्रेजी और हिंदी में उपलब्ध है और यह निःशुल्क है

• श्री ठाकुर ने लोगों से फिट इंडिया मूवमेंट जैसे अभियानों में जनभागीदारी के माध्यम से आजादी का अमृत महोत्सव को सफल बनाने की अपील की

आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप मेंफिट इंडिया मूवमेंट की दूसरी वर्षगांठ मनाने के क्रम में केन्द्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियमनई दिल्ली में फिट इंडिया मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में युवा कार्य एवं खेल राज्य मंत्री श्री निसिथ प्रमाणिक भी शामिल हुए। इस अवसर पर खेल सचिव श्री रवि मित्तल और युवा कार्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा भी उपस्थित थीं। फिट इंडिया ऐप शुभारंभ कार्यक्रम से पहले श्री अनुराग ठाकुर ने स्टेडियम में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। श्री निसिथ प्रमाणिक ने भी सम्मान जताया।

मंत्रियों ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंहपहलवान संग्राम सिंहपत्रकार अयाज मेमनपायलट कैप्टन एनी दिव्याएक स्कूली छात्र और एक गृहिणी के साथ वर्चुअल रूप में बातचीत की। गृहिणी ने लॉन्च के बाद फिट इंडिया ऐप का उपयोग करके भी दिखाया।

फिट इंडिया ऐप एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर अंग्रेजी और हिंदी में उपलब्ध है और यह निःशुल्क है। इस बात को ध्यान में रखते हुए ऐप विकसित किया गया है कि यह साधारण स्मार्टफोन पर भी काम करे।

फिट इंडिया मूवमेंट की दूसरी वर्षगांठ के साथ-साथ राष्ट्रीय खेल दिवस पर सभी को बधाई देते हुएमंत्री ने कहा फिट इंडिया मोबाइल ऐप प्रत्येक भारतीय को एक मोबाइल के सहारे फिटनेस स्तर की जांच करने करने की सुविधा देता  है। इस ऐप में फिटनेस स्कोरएनिमेटेड वीडियोगतिविधि ट्रैकर्स और व्यक्तिगत विशिष्ट जरूरतों को पूरा करने वाली ‘मेरी योजना’ जैसी कुछ अनूठी विशेषताएं हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ