पुणे, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)
दक्षिणी कमान के सूबेदार नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर के थ्रो के साथ ओलंपिक में ट्रैक और फील्ड गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बनकर इतिहास रच दिया।नीरज चोपड़ा ने आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट पुणे में प्रशिक्षण लिया है। वह हरियाणा के पानीपत जिले के खंडरा गांव के एक किसान परिवार से हैं। उन्हें 26 अगस्त 2016 को भारतीय सेना में नायब सूबेदार के पद पर एक जूनियर कमीशंड अधिकारी के रूप में नामांकित किया गया था। नीरज को उनकी मेधावी सेवा के लिए 2018 में अर्जुन पुरस्कार और 2021 में विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था। दक्षिणी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जे.एस. नैन ने एथलीट को उनके ऐतिहासिक प्रदर्शन और भारतीय सेना और पूरे देश को गौरवान्वित करने के लिए बधाई दी।
यह जानकारी पुणे रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी श्री महेश अय्यंगार द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ