मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

एस. एम. जोशी महाविद्यालय को मराठी पीएच. डी. रिसर्च केंद्र शुरू करने की मिली पुणे विद्यापीठ द्वारा अनुमति

हडपसर, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)

रयत शिक्षण संस्था के हड़पसर स्थित एस. एम. जोशी महाविद्यालय में मराठी विषय का पीएच.डी. संशोधन केंद्र शुरू करने के लिए सावित्रीबाई फुले पुणे विद्यापीठ द्वारा अनुमति दी गई है। उक्त संशोधन केंद्र को सावित्रीबाई फुले पुणे विद्यापीठ की मान्यता मिलने से इस परिसर के संशोधन करने के लिए नवोदित शोध में रुचि रखने वाले इच्छुक छात्रों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। वर्तमान शैक्षणिक वर्ष से सावित्रीबाई फुले पुणे विद्यापीठ के मार्गदर्शक तत्व के अनुसार पीएच.डी. संशोधन पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश दिया जाएगा। यह जानकारी एस. एम. जोशी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. चंद्रकांत खिलारे ने दी है।
शैक्षणिक वर्ष 2021-22 में सावित्रीबाई फुले पुणे विद्यापीठ के अंतर्गत पीएच.डी. प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई है। महाविद्यालय के संशोधन केंद्र चयन का विकल्प छात्रों के लिए उपलब्ध है। जब छात्र प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं तो एस. एम.जोशी रिसर्च सेंटर को प्राथमिकता दी जाए, यह अपील डॉ. पांडुरंग भोसले और डॉ. राजेंद्र ठाकरे ने छात्रों से की हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ