हड़पसर, अगस्त (ह.ए.प्रतिनिधि)
पुलिस मित्र शांतिदूत परिवार के महाराष्ट्र प्रदेश संघटक पद पर भानुदास शिंदे व पुणे जिला महिला उपाध्यक्ष पद पर पूजा विलास काटकर की हाल ही में नियुक्ति की गई है। पुलिस मित्र शांतिदूत परिवार के मार्गदर्शक व विशेष पुलिस महानिरीक्षक, महा.राज्य (सेवा निवृत्त) डॉ. विट्ठलराव जाधव के शुभ हाथों उन्हें नियुक्तिपत्र प्रदान किये गये।
इस अवसर पर यहां पुलिस मित्र शांतिदूत परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. चंद्रकांत मंडलिक, छत्रपति शिवाजी महाराज मुस्लिम शांतिदूत परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष, लेखक निर्माता व निर्देशक सिकंदर सैयद, रयत शांतिदूत परिवार के महाराष्ट्र राज्य अध्यक्ष अमोल कांबले, पुलिस मित्र शांतिदूत परिवार के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अकबर मेमन, पुणे शहर उपाध्यक्ष अमित देवलेकर, पुणे जिला संपर्क प्रमुख स्वाति गायकवाड़, पुलिस मित्र सदस्य अश्पाक बागवान व अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
भानुदास शिंदे स्वर्ण पदक प्राप्त अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं, उन्होंने भारतीय टीम का नेतृत्व भी किया है। वे बुडो फेडरेशन इंडिया के सदस्य, शक्ति स्पोर्ट्स अकादमी के संस्थापक हैं और उन्होंने कई खिलाड़ी तैयार किए हैं। उनके द्वारा कला, खेल और सामाजिक कार्य के योगदान को देखते हुए उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा गया है।
पूजा विलास काटकर उत्कृष्ट लेखिका हैं, अनेक विषयों पर उन्होंने रोशनी डाली है, उन्हें अनेक पुरस्कार भी मिले हैं। उन्हें 2021 का राइटर पुरस्कार हाल ही में मिला है। नेशनल सहायक समिति के विभागीय अध्यक्ष पद पर भी उन्होंने काम किया है। उन्होंने समाज कार्य के माध्यम से अनेकों की समस्याओं का समाधान किया है।

0 टिप्पणियाँ