चुनाव आयोग ने दिए सभी आयुक्तों को निर्देश
मुंबई, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)
वर्ष-2022 में समय सीमा समाप्ति होनेवाली महानगरपालिकाओं के लिए प्रभाग रचना का प्रारूप बनाने के आदेश राज्य चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के सभी आयुक्तों को दिए हैं, जिसके अनुसार 27 तारीख से प्रभाग रचना के काम की शुरुआत की जाएगी। यह ऐलान महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने आज शाम को किया है। राज्य चुनाव आयोग महाराष्ट्र के उपायुक्त अविनाश सनस ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग ने फरवरी 2022 में समाप्त होने वाले महानगरपालिकाओं के प्रभाग रचना का प्रारूप तैयार करने के आदेश राज्य चुनाव आयोग महाराष्ट्र के उपायुक्त अविनाश सनस ने जारी कर दिए हैं।
राज्य में बृहन्मुंबई, ठाणे, उल्हासनगर, भिवंडी - निजामपुर, पनवेल, मिरा-भाईंदर, पिंपरी चिंचवड, पुणे, सोलापुर, नाशिक, मालेगांव, परभणी, नांदेड-वाघाला, लातूर, अमरावती, अकोला, नागपुर व चंद्रपुर महानगरपालिकाओं में चुनावी डंका बज चुका है।
राज्य चुनाव आयोग ने जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243 के व 243 झेड ए अन्वये राज्य के स्थानीय स्वराज्य संस्था चुनाव के लिए मतदाता सूची बनाना व चुनाव अधीक्षक संचालन व नियंत्रण करना इसकी जिम्मेदारी राज्य चुनाव आयोग पर प्रभार दिया जा चुका है। साथ ही संविधान के अनुच्छेद 243 और महाराष्ट्र महानगरपालिका अधिनियम 1959 के अनुसार महानगरपालिका समाप्ति से पहले आम चुनाव कराना अनिवार्य है। 2022 में समाप्त होनेवाली महानगरपालिकाओं की सीमा को देखते हुए वार्ड का गठन समय पर पूरा करने की सुविधा के लिए वार्डों के प्रारूप के गठन की प्रक्रिया शुरू करना आवश्यक है।
इस संबंध में सरकार द्वारा 31 दिसंबर 2019 को प्रकाशित किए गए महाराष्ट्र महानगरपालिका अधिनियम 2019 अन्वये सभी महानगरपालिकाओं में बहुसदस्यीय वार्ड व्यवस्था की जगह एक सदस्यीय वार्ड व्यवस्था लागू की गई है, इसलिए प्रत्येक वार्ड में एक सदस्य होगा। साथ ही वार्ड निर्माण के लिए जनगणना कार्यालय ने नवीनतम प्रकाशित जनसंख्या आंकड़े 2011 की जनगणना सुविचारित करने के लिए हैं। 27 अगस्त 2021 से प्रारूप तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया गया है। साथ ही प्रारूप तैयार होते ही ई-मेल से भेजने को भी कहा है।

0 टिप्पणियाँ