पुणे, अगस्त (जिमाका)
पुणे महानगर नियोजन समिति के चुनाव की अंतिम मतदाता सूची कल 24 अगस्त को विभागीय आयुक्त, पुणे के कार्यालय व उनकी वेबसाइट www.divcommpune.in पर प्रसिद्ध की जाएगी। यह जानकारी विभागीय आयुक्त सौरभ राव द्वारा दी गई है।
यह अंतिम मतदाता सूची जिलाधिकारी कार्यालय पुणे, आयुक्त महानगरपालिका पुणे व पिंपरी चिंचवड कार्यालय, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद पुणे से संबंधित कार्यालय, मुख्याधिकारी लोणावला, तलेगांव, शिरूर, आलंदी, चाकण, राजगुरुनगर, सासवड नगपरिषद कार्यालय जि. पुणे के सभी कार्यालयों के सूचना बोर्ड पर 24 अगस्त 2021 को प्रसिद्ध की जाएगी। महानगर क्षेत्र के मतदाताओं को अंतिम मतदाता सूची देखने के लिए उपलब्ध कराई गई है।

0 टिप्पणियाँ