‘अजिंक्य सेतु’ बाढ़ पीड़ितों की मदद हेतु रवाना करते हुए विधायक चेतन दादा तुपे पाटिल व महाराष्ट्र प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष सुरेश अण्णा घुले और दूसरे चित्र में बाढ़ पीड़ितों की मदद करते हुए पहल के आयोजक राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी के महाराष्ट्र राज्य के महासचिव अजीत दत्तात्रय घुले उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
मांजरी, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)
शारदा सोशल फाउंडेशन संगठन हमेशा से महाराष्ट्र के सार्वजनिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में काम कर रहा है। जैसा कि आप जानते हैं कि आज महाराष्ट्र अभूतपूर्व बाढ़ की स्थिति का सामना कर रहा है। इस कठिन परिस्थिति में बाढ़ पीड़ितों का पुनर्वास हो इसलिए शारदा सोशल फाउंडेशन राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी के महाराष्ट्र राज्य के महासचिव अजीत दत्तात्रय घुले के नेतृत्व में आगे बढ़ गया है।
बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी के महाराष्ट्र राज्य के महासचिव अजीत दत्तात्रय घुले की पहल से पंचायत समिति पुणे के पूर्व उपसभापति स्व. अजिंक्य दादा घुले की याद में ‘अजिंक्य सेतु’ नाम से उपक्रम शुरू किया था, जिसे मांजरीवासियों ने बहुत अच्छा प्रतिसाद दिया है। इस मदद कार्य में अनेक घरकुल संस्था, व्यापारी संघटना, विकलांग संघटना, किसान, महिलाओं के साथ-साथ नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने मिठाई खाने के पैसे संगठन के पास पूरे विश्वास से सुपूर्द किए। संगठन उन सभी का आभारी है, जिन्होंने हमें मांजरी ग्रामीणों और बाढ़ पीड़ितों के बीच प्यार के ‘अजिंक्य सेतु’ को बनाने का अवसर दिया।

प्राप्त हुई पूरी मदद को रविवार, 1 अगस्त 2021 को हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक चेतन दादा तुपे पाटिल व महाराष्ट्र प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष सुरेश अण्णा घुले की प्रमुख उपस्थिति में छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक मांजरी से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लिए प्रस्थान किया गया। उसके अगले दिन ही चिपलूण, जिला रत्नागिरी पहुंचने पर स्थानीय विधायक शेखर निकम, राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस पार्टी की जिलाध्यक्षा चित्रा चव्हाण व राष्ट्रवादी आपल्या सोबत अभियान के तहत स्थानीय स्वयंसेवकों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी ली और उनके साथ समन्वय करते हुए चिपलूण तालुका में मरडपुर, खेड, वडार वस्ती, बापट आली बाढ़ क्षेत्रों के करीब 800 परिवारों को जीवनावश्यक वस्तुओं के किटों का वितरण किया गया।
इस पहल में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र राज्य के महासचिव अजीत दत्तात्रय घुले के नेतृत्व में 80 स्वयंसेवकों ने मांजरी ग्रामणी व कोकणवासियों में प्रेम का अजिंक्य सेतु निर्माण करने में अमूल्य योगदान दिया। संगठन इस बात की गवाही देता है कि वह भविष्य में भी लोगों के सहयोग से सार्वजनिक कार्यों को करता रहेगा।

0 टिप्पणियाँ