मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे-लोनावला के बीच एक अतिरिक्त लोकल सेवा


पुणे, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)

पुणे-लोनावला सेक्शन में वर्तमान में चलाई जा रही चार विशेष उपनगरीय लोकल  सेवाओं के क्रम में एक और अतिरिक्त लोकल सेवा बढ़ाने का निर्णय रेल प्रशासन द्वारा लिया गया है जो बुधवार 1 सितंबर से लागू होगा। यह पांचवीं विशेष लोकल क्रमांक 01493 लोनावला से 6.30 बजे रवाना होकर 7.55 बजे पुणे पहुंचेगी जबकि वापसी में विशेष लोकल क्रमांक 01494 पुणे से 20.00 बजे रवाना होकर लोनावला 21.30 बजे पहुंचेगी। 
बुधवार 1 सितंबर से विशेष लोकल की नई समय सारणी निम्नानुसार रहेगी :-
पुणे से लोनावला के लिए
लोकल संख्या 01486 पुणे प्रस्थान 06.30  लोनावला आगमन 07.50, लोकल संख्या 01482पुणे प्रस्थान,
08.05 लोनावला आगमन 09.25, लोकल संख्या 01488 पुणे प्रस्थान 16.25 लोनावला आगमन 17.45, 
    लोकल संख्या 01484 पुणे प्रस्थान 18.02  लोनावला आगमन 19.27, लोकल संख्या 01494 पुणे प्रस्थान 20.00  लोनावला आगमन 21.30. 
लोनावला से पुणे के लिए
लोकल संख्या 01493 लोनावला प्रस्थान 06.30  पुणे आगमन 07.55, लोकल संख्या 01481 लोनावला प्रस्थान 08.20 पुणे आगमन 09.45, लोकल संख्या 01485  लोनावला प्रस्थान 10.05 पुणे आगमन 11.25, 
लोकल संख्या 01483 लोनावला प्रस्थान 18.20 पुणे आगमन 19.45,  लोकल संख्या 01487 लोनावला प्रस्थान 19.35 पुणे आगमन 20.55. 
यात्रियों से अनुरोध है कि कोरोना महामारी के चलते रेल यात्रा हेतु जारी मार्गदर्शक सूचनाओं, जैसे यात्रा के दौरान मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग सेनिटाइजर का उपयोग आदि का पालन करें। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ