15 अगस्त 2021 से पुणे-मुंबई डेक्कन क्वीन एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन में विस्टाडोम कोच
बुकिंग 08.08.2021 से शुरू : पुणे-मुंबई रुट पर दूसरा विस्टाडोम कोच
मुंबई, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)मध्य रेल ने 15 अगस्त 2021 स्वतंत्रता दिवस से ट्रेन संख्या 02123/02124 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई-पुणे-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई डेक्कन क्वीन स्पेशल सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक विस्टाडोम कोच लगाने का निर्णय लिया है।
इस रूट पर यह दूसरा विस्टाडोम कोच है। इससे पूर्व ट्रेन संख्या 01007/01008 सीएसएमटी-पुणे-सीएसएमटी डेक्कन एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन में 26 जून 2021 से लगाया गया था। इस रूट पर यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए और डेक्कन एक्सप्रेस के विस्टाडोम कोच के यात्रियों के अच्छे प्रतिसाद देखते हुए, अब डेक्कन क्वीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन में एक विस्टाडोम कोच लगाने का निर्णय लिया गया है।
ट्रेन संख्या 02123 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से 17.10 बजे प्रस्थान करेगी और 20.25 बजे पुणे पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 02124 पुणे से 07.15 बजे प्रस्थान करेगी और 10.25 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई पहुंचेगी।
संरचना- 1 विस्टाडोम कोच, 4 एसी चेयर कार, 9 सेकेंड क्लास सीटिंग और दो सेकेंड क्लास सीटिंग सह गार्ड ब्रेक वैन और एक पेंट्री कार।
आरक्षण स्पेशल ट्रेन संख्या 02123/02124 में लगने वाले नये विस्टाडोम कोच के लिए बुकिंग 08 अगस्त 2021 को सभी पीआरएस केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर आरंभ होगी।
बोर्डिंग, यात्रा और गंतव्य पर सभी मानदंडों, कोविड-19 से संबंधित एसओपी का पालन करते हुए केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही इस स्पेशल ट्रेन में बोर्डिंग की अनुमति दी जाएगी। यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।


0 टिप्पणियाँ