मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सभी जनप्रतिनिधि मिलकर हड़पसर में बहुमंजिला वाहन पार्किंग इमारत का निर्माण करवाएं : प्रा. विद्या होडे


हड़पसर, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)

हड़पसर परिसर में पार्किंग व्यवस्था सक्षम न होने के कारण यातायात पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। लगातार हो रही कार्रवाई को लेकर चालक और पुलिस के बीच कई तरह के विवाद हो रहे हैं। हड़पसर क्षेत्र की आबादी और वाहनों की संख्या को ध्यान में रखते हुए एक बहुमंजिला वाहनों की पार्किंग होने की उम्मीद थी, लेकिन जनप्रतिनिधियों की अकार्यक्षमता के कारण अभी तक ऐसा न हो पाने के कारण हड़पसर के नागरिकों में रोष है। यह विचार शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र महिला आघाडी की समन्वयक प्रा. विद्या संतोष होडे ने व्यक्त किए।
उन्होंने आगे कहा कि हड़पसर में पार्किंग के मुद्दे को लेकर दोपहिया और चार पहिया वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा जुर्माना लगाया जाता है, जिसके कारण वाहनचालक और यातायात पुलिस के बीच अक्सर वाद-विवाद होता रहता है। हड़पसर परिसर में वाहनों की संख्या को देखते हुए यहां वाहनों के लिए बहुमंजिला पार्किंग इमारत बनाना बहुत जरूरी है। पार्किंग नहीं होने के कारण वाहन चालक सड़क पर वाहन पार्क करते हैं। इससे यातायात की भीड़ से बचने के लिए वाहनों पर कार्रवाई करने की आवश्यकता पर विवाद होता है। हड़पसर में चालकों की उपेक्षा को देखते हुए सभी दलों के जनप्रतिनिधि एक साथ आएं और बहुमंजिला वाहन पार्किंग इमारत का निर्माण करवाएं। यह अनुरोध भी प्रा. विद्या संतोष होडे ने किया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ