पुणे, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपए लेकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के एक सदस्य को पुणे रेल मंडल की रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने पकड़ने का सराहनीय कार्य किया है।
रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक लोकेश सागर एवं बी. एस. रघुवंशी तथा टीम के अन्य सदस्य राहुल काकडे, बापू सोनवणे, पी. सी. शर्मा तथा गोविंद परगे ने गुप्त सूचना के आधार पर पुणे में कार्रवाई करते हुए इस संदिग्ध को मुंबई स्थित भांडुप पुलिस के हवाले किया जहाँ उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले में आगे की जाँच पुलिस द्वारा जारी है।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ