मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हड़पसर गाड़ीताल स्थित ‘बडदे बाग’ के पहरेदार और साफ-सफाई कर्मचरियों पर की जाए सख्त कार्रवाई

बहुजन यूथ पैंथर पुणे शहर के उपाध्यक्ष सोमनाथ सालवे पाटिल द्वारा मनपा प्रशासन से मांग
हड़पसर, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)

पुणे महानगरपालिका द्वारा विकसित किए गए हड़पसर गाड़ीतल पर स्थित बडदे बाग पुणे महानगरपालिका कर्मचारियों के अनदेखा करने से पूरी तरह से गंदगी की चपेट में आ गया है? पुणे महानगरपालिका कर्मचारियों को बडदे बाग की जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वो क्यों नहीं निभा रहे हैं? यहां नियुक्त किए गए पहरेदार अपनी जगह पर नहीं होते, सफाई कर्मचारियों द्वारा गार्डन सफाई की ओर ध्यान दिया नहीं जा रहा है ? ऐसे कामचोर निकम्मे पहरेदार व सफाई कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारी का एहसास नहीं है, इन पर सख्त कार्यवाही करनी चाहिए। यह मांग पुणे महानगरपालिका प्रशासन से बहुजन यूथ पैंथर पुणे शहर के उपाध्यक्ष सोमनाथ सालवे पाटिल ने की है।
सोमनाथ सालवे पाटिल ने आगे कहा कि पुणे महानगरपालिका द्वारा हड़पसर गाड़ीतल पर स्थित बनाए गए बडदे बाग का बहुत सुंदर निर्माण किया गया है, आज वो बगीचा हड़पसर की खूबसूरती बढ़ा रहा है। केवल पुणे मनपा के कामचोर-निकम्मे सफाई कर्मचारियों द्वारा इस गार्डन की सफाई की ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिसके कारण यह बडदे बाग गंदगी की चपेट में आ गई है। दूसरी तरफ मूलभूत सुविधा की तरफ ध्यान देते हुए शौचालय की भी व्यवस्था करनी चाहिए। 
अंत में उन्होंने मनपा प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि बडदे बाग की जो यह हालत नियमित रूप में साफ-सफाई न होने के कारण हुई है, अगर पुणे महानगरपालिका प्रशासन द्वारा साफ-सफाई के लिए जल्द से जल्द शुरूआत नहीं की गई और जिन कर्मचारियों ने साफ-सफाई की ओर अनदेखा किया, ऐसे कर्मचारियों के विरोध में कार्रवाई नहीं की गई तो बहुजन यूथ पैंथर पुणे शहर की ओर से हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय पर पैंथर स्टाइल में मोर्चा निकाला जाएगा।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ