नि:शुल्क फुट थेरेपी कैंप के उद्घाटन के अवसर पर साधना क्षीरसागर, आरती कांबले, विजया भुमकर, संगीता पाटिल, स्मिता गायकवाड़ उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
भारतीय जनता पार्टी, स्मितसेवा फाउंडेशन व श्रावणधारा सोसायटी द्वारा संयुक्त रूप से महात्मा गांधी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर 10 दिवसीय नि:शुल्क फुट थेरेपी कैंप का उद्घाटन हाल ही में किया गया।
भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष योगेश टिलेकर, पुणे शहर अध्यक्ष जगदीश मुलील, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष योगेश पिंगले, हड़पसर विधानसभा अध्यक्ष संदीप दलवी के मार्गदर्शन में नि:शुल्क फुट थेरेपी कैंप का आयोजन किया गया है।
उद्घाटन के अवसर पर यहां डॉ. रमेश क्षीरसागर, नगरसेवक मारुति तुपे, पुणे शहर महासचिव संदीप लोणकर, ओबीसी मोर्चा महासचिव राजेंद्र पाषाणकर, पोपटराव वाडकर, जीवन जाधव, महेश ससाणे, किशोर कामत, कैलास शितोले, के.एस.गायकवाड, साधना क्षीरसागर, काशिनाथ भुजबल, दीपक चौधरी, संगीता पाटिल, नूतन पासलकर, आरती कांबले, मोहिनी शिंदे, हर्षदा पाटिल, सुनीता पाटिल, राणी सिंह, सुनीता मांडगे, रुपाली पाटिल, प्रिया पाटिल, कीर्ति जगताप व स्मितसेवा फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित थे। नि:शुल्क फुट थेरेपी कैंप के लिए श्रावणधारा सोसायटी के चेयरमैन सुरेश हडदरे ने बहुमूल्य सहयोग दिया।
नि:शुल्क फुट थेरेपी कैंप की आयोजिका भाजपा ओबीसी मोर्चा पुणे शहर उपाध्यक्षा व स्मितसेवा फाउंडेशन की अध्यक्षा स्मिता गायकवाड ने बताया कि इस उत्कृष्ट सामाजिक शिविर की शुरुआत स्टार हेल्थ वेलनेस सेंटर की माधुरी कामठे के सहयोग से की गई, जो मुफ्त चिकित्सा सेवाएं प्रदान करती हैं। दस दिवसीय इस शिविर में सभी को प्रतिदिन आधा घंटा इस तरह से 10 दिवसीय थेरेपी दी जाएगी। यह थेरेपी रक्त प्रवाह को बढ़ाती है और कई बीमारियों पर अंकुश लगाती है। जैसे कि अंगों में झुनझुनी, पीठ दर्द, कमर दर्द, अनिद्रा, ऍसिडिटी , वेरिकोज वेन्स, मधुमेह, जोड़ों में दर्द, वजन बढ़ना, रीढ़ की हड्डी में समस्या, एड़ी में दर्द व साइटिका, पैरालिसिस, मांसपेशियों और रक्त संबंधी रोगों को नियंत्रित किया जाता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। तीस मिनट की थैरेपी से पांच किलोमीटर साइकिल चलाने के फायदे मिलते हैं।
कार्यक्रम का सूत्र-संचालन विजया भुमकर व आभार प्रदर्शन संगीता बोराटे ने किया।

0 टिप्पणियाँ