प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्रीला भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद की 125वीं जयंती पर वीडियो कांफ्रेंस के जरिये 125 रुपये का एक स्मारक सिक्का जारी किया। श्री मोदी इस समय समारोह को संबोधित कर रहे हैं। इससे पहले, संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी और इस्कॉन के प्रमुख गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज ने अपने विचार रखे।
स्वामी प्रभुपाद ने इस्कॉन की स्थापना की थी जिसे हरे कृष्ण मूवमेंट के रूप में भी जाना जाता है। इस्कॉन ने श्रीमद् भगवत गीता और अन्य वैदिक साहित्य का 89 भाषाओं में अनुवाद करके विश्वभर में वैदिक साहित्य के प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। स्वामी जी ने एक सौ से अधिक मंदिरों की स्थापना की और विश्व को भक्ति योग के मार्ग पर चलने की शिक्षा देने के लिए कई पुस्तकें लिखीं।

0 टिप्पणियाँ