पुणे शहर शिवसेना के संघटक (गुट प्रमुख) जान मोहम्मद शेख द्वारा जानकारी
हड़पसर, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
पुणे शहर शिवसेना की ओर से श्री गणपति बाप्पा के आगमन व स्वागत के लिए नन्हें- मुन्ने बच्चों से लेकर युवाओं की कला को बढ़ावा देने हेतु ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया हैं। ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता को 3 समूहों में आयोजित कर रहे हैं ताकि हर कोई प्रतियोगिता मेें भाग ले सके। यह जानकारी पुणे शहर शिवसेना के संघटक (गुट प्रमुख) जान मोहम्मद शेख ने दी।
प्रतियोगिता के बारे में अधिक जानकारी देते हुए जान मोहम्मद शेख ने बताया कि ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता को 3 समूहों में आयोजित की गई है। पहला गुट : पहली से पांचवीं, दूसरा गुट : छठी से 12वीं व तीसरा गुट : सभी के लिए खुला। ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता के पुरस्कार इस प्रकार होंगे- पहला गुट : प्रथम पुरस्कार 1551/, द्वितीय : 1111/-, तृतीय : 751/-, दूसरा गुट : प्रथम पुरस्कार 2051/-, द्वितीय : 1551/-, तृतीय : 1111/- और तीसरा गुट : प्रथम पुरस्कार 2551/-, द्वितीय : 2111/-, तृतीय : 1551/- । उक्त चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल होनेवाले प्रतियोगियों को ‘श्री गणपति उत्सव व श्री गणपति चित्र’ विषय पर अपनी कला पेश करते हुए अपने हाथों से चित्र बनाना होगा।
अंत में उन्होंने बताया कि प्रतियोगियों को अपने हाथ से चित्र बनाकर उसे स्कैन करके मोबाइल 9309098665 क्रमांक पर भेजना होगा। चित्र को भेजते समय अपने अपने चित्र पर अपना गुट, नाम, पता व कक्षा का उल्लेख करना न भूलिए। 17 सितंबर तक आपके द्वारा बनाया गया चित्र ऊपर दिए गए नंबर पर वाट्सएप करें। 17 सितंबर के बाद भेजे गए चित्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। कृपया विशेष रूप से यह बात ध्यान में रखिए कि डिजिटल चित्र नहीं भेजे जाने चाहिए, उन्हें स्वीकार या उन पर विचार नहीं किया जाएगा। यह भी ध्यान में रखिए कि चित्र स्वयं बनाए गए हों।

0 टिप्पणियाँ