मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण चरण 2 के तहत जिले में 100 दिन स्थायित्व व सुजालम अभियान शुरू


पुणे, सितंबर (जिमाका)

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण चरण 2 के तहत जिले में 100 दिनों का स्थायित्व और सुजलम अभियान शुरू किया गया। यह जानकारी जिला परिषद की अध्यक्षा निर्मला पानसरे द्वारा दी गई है।
भारत के 75 वें स्वतंत्रता दिन अमृत महोत्सव वर्ष के अवसर पर जिले के सभी गांवों में अनेक उपक्रम 25 अगस्त 2021 से आगामी 100 दिन के स्थायित्व व सुजलाम अभियान शुरू के आदेश राज्यस्तर पर दिए गए हैं, जिसके तहत स्थानीय गांवस्तर पर जनसहयोग के माध्यम से सामुदायिक स्तर पर हगणदारी मुक्त स्थिरता प्राप्त करने के परिणाम अधिक प्रभावी ढंग से प्राप्त करना और ग्रामीण भाग में जलभृतों के निर्माण से अपशिष्ट जल का प्रबंधन करने का समावेश है। इस अभियान के दौरान राज्यस्तर पर पुणे जिले में अपशिष्ट जल के प्रबंधन के लिए 40 हजार (आंबेगांव 3 हजार, बारामती 4 हजार, भोर 2 हजार 500, दौंड, 3 हजार 500, हवेली 4 हजार, इंदापुर 4 हजार, जुन्नर 4 हजार, खेड 4 हजार, मावल 2 हजार 500, मुलशी 1 हजार 700, पुरंदर 2 हजार 500, शिरुर 3 हजार 500 व वेल्हा 800) शोषखड्डे निर्मिति का उद्देश्य दिया गया है।
पुणे जिला परिषद की अध्यक्ष निर्मला पानसरे और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आयुष प्रसाद ने भी सभी गांवों से इस अभियान में भाग लेने और अपने गांवों में अपशिष्ट जल प्रबंधन के लिए एक जल निकासी खाई बनाने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ