मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे रेल मंडल पर म्यूज़िकल टैलेंट हंट प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

पुणे, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

पुणे रेल मंडल पर सांस्कृतिक अकादमी द्वारा रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के लिए ऑनलाइन म्यूज़िकल टैलेंट हंट प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में अंतिम रूप से चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित करने हेतु पुणे स्थित मंडल कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा द्वारा प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती रेणु शर्मा एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती नीलम चंद्रा ने सभी उपस्थित प्रतिभागियों को प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन किया। सांस्कृतिक अकादमी के सचिव तथा वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक राहुल पाटिल ने सांस्कृतिक अकादमी की गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। अतिरिक्त सचिव तथा सहायक यांत्रिक इंजीनियर गौरव कुमार ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन विनीश सक्सेना ने किया। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ