पुणे, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
पुणे रेल मंडल के वरिष्ठ टिकट निरीक्षक सुरेश मिश्रा एवं सुशील झा के सजग प्रयासों से घर से भागे दो नाबालिग बालक सुरक्षित रूप से उनके अभिभावकों को सौंप दिए गए। पुणे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान नियमित चेकिंग कर रहे टिकट निरीक्षकों ने संदेह होने पर दो नाबालिग बच्चों से पूछताछ करने पर पाया कि दोनों अपने घर से भागकर आए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए टिकट निरीक्षक मिश्रा एवं झा ने तुरंत उनके अभिभावकों से संपर्क किया तथा बच्चों को आगे की कार्रवाई हेतु एनजीओ साथी को सौंप दिया।
टिकट निरीक्षकों के इस मानवीय एवं प्रशंसनीय कार्य पर मंडल को उन पर गर्व है, जिससे दोनों बच्चे दोबारा अपने परिवार से मिलाए गए। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ