मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

श्री श्री राधागोविंद प्रेम मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर किया गया सद्भावना भजन का आयोजन

हड़पसर, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि) 

वाघोली स्थित श्री श्री राधागोविंद प्रेम मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के अवसर पर विविध शास्त्रीय संगीत एवं संगीतमय सद्भावना भजन का आयोजन किया गया था। 
स्वरूपम अकादमी के मंगेश ठुबे, आर्केस्ट्रा हार्मनी मेकर्स के बालकृष्ण दिवटे व के.एस.नाईट की सुमन माने व प्रमोद अय्या द्वारा सद्भावना भजन की सुरेल प्रस्तुति की गई। सद्भावना भजन शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक चला, जिसमे माहेश्वरी शिंदे, नामिता नाईक, गीता मोरे, मयूरी मोरे, सम्राट गायकवाड व प्रजापति ने अपनी मीठी आवाज से भजन गाये, जिसे बालकृष्ण दिवटे ने तालबद्ध किया, उन्हें तबले पर ओम पांचाल का साथ मिला। साथ ही नृत्यांगणा काजल माने व सपना कवडे ने अपनी नृत्य कला पेश की। 
सद्भावना भजन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संयोजन श्री श्री राधागोविंद प्रेम मंदिर के संस्थापक श्री कृष्णकृपा राधाकृष्ण स्वामी द्वारा किया गया था।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ