पुणे, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
पुणे रेल मंडल के मुख्य टिकट निरीक्षक एन. वी. जोशी की सजगता से यात्री द्वारा भूल से कोच में छूटा हुआ बैग उसे वापस सौंपा गया।
एन. वी. जोशी विशेष गाड़ी संख्या 01040 गोंदिया-कोल्हापुर एक्सप्रेस में पुणे से कोल्हापुर तक ड्यूटी पर कार्यरत थे। गाड़ी में नियमित चेकिंग के दौरान उनकी नजर कोच संख्या अ-1 में एक लावारिस बैग पर पड़ी जो सांगली में उतरे यात्री ने भूलवश सीट पर ही छोड़ दिया था। जोशी द्वारा बैग को सांगली स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल के जवानों को सुपुर्द किया गया। इसके पश्चात यात्री से संपर्क कर तथा उचित सत्यापन के बाद बैग उसे वापस सौंप दिया गया। ड्यूटी स्टाफ की सजगता से यात्री को अपना बैग वापस मिला। यात्री ने रेलवे स्टाफ द्वारा किए गए इस त्वरित तथा सराहनीय कार्य के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
ड्यूटी के दौरान दिखाई गई सजगता एवं सतर्कता के लिए टिकट निरीक्षक एन. वी. जोशी को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील मिश्रा ने सम्मानित किया। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ