मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सेना प्रमुख का दो दिवसीय मुम्बई दौरा संपन्न

 
थल सेनाध्यक्ष जनरल एम एम नरवणे ने मुंबई में महत्वपूर्ण थल सेना और नौसेना प्रतिष्ठानों के दो दिवसीय दौरे का समापन किया। दिनांक 13 सितंबर 2021 को सेना प्रमुख ने पश्चिमी नौसेना कमान मुख्यालय का दौरा कियाजहां उन्होंने गार्ड ऑफ ऑनर की औपचारिक समीक्षा की और पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल आर हरि कुमार के साथ बातचीत की। सेना प्रमुख ने 'सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटसे संबद्ध मिसाइल फ्रिगेट 'आईएनएस तेगका भी दौरा किया। शाम को सेना प्रमुख ने महाराष्ट्र के माननीय राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की और राज्य में पूर्व सैनिकों के कल्याण और पुनर्वास सहित पारस्परिक हित के मुद्दों पर चर्चा की। बाद में उन्होंने रक्षा बलों के लिए अत्याधुनिक उपकरणों के निर्माण और आपूर्ति में शामिल प्रमुख व्यापारिक घरानों के प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत की।
    दिनांक 14 सितंबर 2021 को सेना प्रमुख ने महाराष्ट्रगुजरात और गोवा एरिया मुख्यालय और मुंबई में स्थित विभिन्न प्रशासनिक क्षेत्रों का दौरा किया। लेफ्टिनेंट जनरल एस के पराशरजीओसी ने उन्हें एरिया मुख्यालय के कामकाज और इस वर्ष कोविड-19 और बाढ़ राहत कार्यों के दौरान विभिन्न मानवीय सहायता में उनके योगदान के बारे में जानकारी दी। सेना प्रमुख ने क्षेत्र मुख्यालय द्वारा सैनिकोंउनके परिवारों और पूर्व सैनिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए शुरू की गई विभिन्न कल्याणकारी पहलों और परियोजनाओं की सराहना की।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ