मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

शिक्षक दिन के अवसर पर ओम साई सेवा सोशल फाउंडेशन द्वारा शिक्षक सम्मानित

घोरपड़ी, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

ओम साई सेवा सोशल फाउंडेशन, पुणे और महाराष्ट्र राज्य मान्यता प्राप्त निजी शिक्षक और गैर-शिक्षक संघ पुणे जिला शाखा द्वारा संयुक्त रूप से शिक्षक दिन के अवसर पर मेधावी शिक्षकों को पुरस्कार, कोविड साहित्य वितरण और अनुदान समारोह का आयोजन किया गया।
पुणे महासंघ पुणे शाखा की ओर से पुणे जिले के शिक्षकों से अपील की गई थी कि कोविड में मारे गए शिक्षक, उन शिक्षकों के परिवारों को दु:ख से उबारने में मदद करने का आह्वान किया गया था। इसे वर्षा कुरहाड़े (तापकीर) को सौंपा गया था।       
पूर्व-माध्यमिक छात्रवृत्ति परीक्षा में पुणे जिले के विद्यालय के जिस विद्यालय को मेरिट सूची में शामिल किया गया और छात्रवृत्ति परीक्षा में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने वाले शिक्षकों की प्रशंसा की गई। साथ ही मेधावी शिक्षकों को मेधावी शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कोविड काल में शहीद हुए हमारे शिक्षक एवं भाई-बहनों के परिजनों का जो दुख है वह अपूरणीय है। महासंघ की तरह ओम साईं सेवा संस्था ने भी गरीब छात्रों को कपड़े बांटे। इस कार्यक्रम के अवसर पर शैलजा दराडे- उपायुक्त परीक्षा परिषद, महाराष्ट्र राज्य, सुनील कुन्हाडे साहब शिक्षा अधिकारी पुणे जिला परिषद, शिशिकांत पेडवाल-कलाकार, लुकलाइक बिग बी, डॉ. वर्षाताई कुन्हाड़े (तापकीर)- निदेशक के. के. अस्पताल, आलंदी कृष्ण हिरेमठ, राज्य प्रवक्ता शिक्षक संघ, ओम साईं सेवा सोशल फाउंडेशन अध्यक्षा सुजाता डुंबरे, नारायण शिंदे-अध्यक्ष शिक्षक संघ, पुणे, जितेंद्र पेगुडे, सचिव शिक्षक संघ, पुणे, ओम साईं सेवा सोशल फाउंडेशन संस्थापक सचिव संदीप डुंबरे, ज्ञानेश्वर गायकवाड़, राज्य उपाध्यक्ष संघ, अतुल यादव राज्य प्रतिनिधि संघ,  रेवन्नाथ पवार पुणे संभाग उपाध्यक्ष, संदीप सातपुते- कोषाध्यक्ष, पुणे मंडल प्रकाश राउत संयुक्त सचिव पुणे, संजय घोडके सलाहकार संघ पुणे जिला आदि उपस्थित थे। 
कार्यक्रम का सूत्र-संचालन सौ.रूपाली आवाड ने किया था। कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति प्रा. डॉ.शांताराम नायकोडे सर, रायगढ़ कालेज, खडकी कन्या पाठशाला की मुख्यध्यापिका सौ. स्नेहलताई मस्के, श्री संतोष घोडके, श्री विश्वनाथ गोडसे उपकार्याध्यक्ष आदि मान्यवर उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में ओम साईं सेवा सोशल फाउंडेशन के सभी शिक्षक सदस्य व सेवानिवृत्त सदस्यों ने शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
ओम साई सोशल फाउंडेशन के सामाजिक कार्य...
कोल्हापुर और कोकण के बाढ़ पीड़ित गरीबों लोगों को कपड़े, जीवनवायश्क वस्तुओं का वितरण और छात्रों को किताबें, मोबाइल संच, कोविड काल के दौरान गरजू जरूरतमंद लोगों को अन्न धान्य, सैनिटाइजर, मास्क और गरीब मरीजों को ऑक्सीमीटर, मास्क, स्प्रे बोटल और दवा देकर मदद की गई। इसके अलावा रक्तदान शिविर भी आयोजित किए गए। इसके साथ ही कोरोना वायरस वॉरियर योद्वा पुरस्कार भी वितरण किए गए। अनेक वर्षों से ओम साईं सेवा सोशल फाउंडेशन का सामाजिक कार्य प्रशंसनीय है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ