पुणे रेल मंडल पर राजभाषा पखवाड़े का समापन : पुरस्कारों का किया गया वितरण
पुणे, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
पुणे रेल मंडल पर 1 सितम्बर से शुरू हुए राजभाषा पखवाड़े का 14 सितम्बर हिंदी दिवस पर समापन हो गया। समापन के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणू शर्मा ने की। पखवाड़े के दौरान निबंध, कहानी चित्र लेखन, स्लोगन, वाक् एवं टिप्पण आलेखन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
पुरस्कार वितरण के दौरान काव्य पाठ का भी आयोजन किया गया, जिसमें मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती श्रीमती रेणु शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती नीलम चंद्रा सहित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने प्रेरक रचनाएं प्रस्तुत कीं।

श्रीमती रेणू शर्मा ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मंडल में हो रही हिंदी की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा कहा कि हमें राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रकाश उपाध्याय, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती नीलम चंद्रा ने भी कामकाज में हिंदी के अधिक प्रयोग पर बल दिया।
कार्यक्रम का संयोजन राजभाषा अधिकारी डॉ. शंकरसिंह परिहार तथा संचालन विनीश सक्सेना ने किया। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ