मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे स्टेशन पर दिव्यांग यात्रियों हेतु ब्रेल साइनेज सुविधा शुरू

पुणे, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

पुणे रेल मंडल अपने सम्मानित यात्रियों के लिए सेवाओं में सुधार के लिए नई योजनाओं को लागू करने में अग्रसर है, इसी कड़ी में पुणे स्टेशन पर नेत्रहीन दिव्यांग यात्रियों हेतु ब्रेल साइनेज सुविधा शुरू कर दी गई है, जिसमें पैदल ऊपरी पुल (एफओबी), बुकिंग/ आरक्षण कार्यालय, वेटिंग हॉल, स्टेशन मास्टर कार्यालय, क्लोक रूम, शौचालय, प्लेटफार्म रेलिंग सहित कई जगहों पर नेत्रहीन यात्रियों की मदद हेतु ब्रेल लिपि के संकेतक (साइनेज) लगाएं गए हैं। स्टेशन के मुख्य प्रवेशद्वार पर ब्रेल लिपि युक्त स्टेशन ले-आउट, मानचित्र लगाया गया है जो पुणे स्टेशन पर उपलब्ध विभिन्न यात्री सुविधा स्थलों की जानकारी देने में मदद करता है। 
मूकबधिर यात्रियों के लिए भी स्टेशन परिसर में इन ब्रेल साइनेजेस को स्कैन करने की सुविधा है, जिससे वीडियो के माध्यम से उन्हें सूचनाएं उपलब्ध होंगी। सीढ़ियों के पायदानों पर पर रौशनी वाली पट्टियां (Illuminating strips) लगाई गई है, जिनसे कम दृष्टिवाले यात्रियों को सुविधा होगी। पोर्टेबल रैंप के साथ व्हील चेयर की सुविधा भी स्टेशन पर उपलब्ध कराई गई है, जिससे दिव्यांग यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने में मदद होगी।
मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा के मार्गदर्शन में स्टेशन डायरेक्टर श्री सुरेश चंद्र जैन के सहयोग से सामाजिक संगठन अनुप्रयास के द्वारा यह सुविधाएं प्रदान की गई हैं।
उपरोक्त सुविधाओं के मामलों में पुणे स्टेशन मध्य रेल पर तीसरा तथा भारतीय रेलवे पर 16 वां दृष्टि बाधित अनुकूल स्टेशन बन गया है। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ