पुणे, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
पुणे रेल मंडल के रेलवे सुरक्षा बल द्वारा 17 से 30 सितंबर तक पुणे स्टेशन एवं परिसर में अनधिकृत रूप से घूमनेवाले व्यक्तियों, हॉकर्स तथा नो पार्किंग क्षेत्र में गाड़ियां पार्क करने वालों आदि के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत अब तक नियमों का उल्लंघन करने वाले 81 लोगों को पकड़कर उनके खिलाफ रेलवे एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज कर न्यायालय के समक्ष उचित कार्यवाही हेतु पेश किया गया।
एक अन्य मामले में रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम ने एक नाबालिग बालिका को बचाया। रेल सुरक्षा बल के सदस्य द्वारा पुणे स्टेशन परिसर में नियमित चेकिंग में पूछताछ के दौरान पाया कि एक बालिका अपने घर से बिना बताए आई है। बालिका को विश्वास में लेकर उसके परिवारजनों से बात कर नियत प्रोटोकॉल के तहत बालिका को उसके परिवारजनों के साथ आगे की कार्यवाही हेतु पुलिस को सौंप दिया गया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ