मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

FOSS4Gov इनोवेशन चैलेंज में भाग लेने की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2021 तक बढ़ाई गई

     शासन और सरकारी कामकाज में एफओएसएस के इस्तेमाल के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 22 अप्रैल 2021 को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा एक वर्चुअल गोलमेज चर्चा 'फ्री एंड ओपेन सोर्स सॉफ्टवेयर (एफओएसएस)' का आयोजन किया गया था। जिसके तहत एमईआईटीवाई एफओएसएस को अपनाने पर जोर दिया गया।
    MyGov की 7वीं वर्षगांठ के अवसर परइलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने 26 जुलाई, 2021 को सरकार में फ्री और ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर (एफओएसएस) को अपनाने में तेजी लाने और भारतीय एफओएसएस इकोसिस्टम के विकास के लिए #FOSS4Gov इनोवेशन चैलेंज लॉन्च किया था।
    इस चैलेंज के जरिएभारत में विभिन्न इनोवेटर्सस्टार्ट-अपपेशेवरोंशिक्षाविदों और छात्रों को अपने मौजूदा एफओएसएस आधारित इनोवेशन को प्रदर्शित करने और/ ग्राहक संबंध प्रबंधन (सीआरएम) और उद्यम में इस्तेमाल योग्यओपन-सोर्स उत्पाद का इनोवेशन करने और उनका विकास करने के लिए आमंत्रित किया गया है। स्वास्थ्यशिक्षाकृषिशहरी शासन आदि में सरकार के लिए संभावित एप्लीकेशन के साथ इंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग (ईआरपी) आदि क्षेत्रों के विजेताओं को सरकारी ई मार्केट (जीईएम) पर सूचीबद्ध करने और अपने उत्पादों का विकास करने के लिए नकद पुरस्कार और इनक्यूबेशन सहायता प्राप्त होगी।
    इस चैलेंज को आगे बढ़ावा देने के लिएइसमें  भागीदारी और प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2021 तक बढ़ा दी गई है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एफओएसएस इनोवेटर्स से बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की हैजिससे एफओएसएस क्रांति को अपनी अधिकतम क्षमता तक ले जाया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ