केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड- सीबीएसई ने वर्ष 2021-22 के लिए पहले टर्म की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिये प्रमुख विषयों का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। डेट शीट के अनुसार 10वीं के प्रमुख विषयों की परीक्षा 30 नवम्बर से और 12वीं की 1 दिसम्बर से शुरू होगी। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि डेटशीट बनाते समय इस बात का ध्यान रखा गया है कि किसी बच्चो को तैयारी के लिए पूरा समय मिले।
डेटशीट को बनाते समय हमने ध्यान रखा है कि किसी बच्चे को कोई परेशानी न हो। लगभग सफिशिएंट समय मिले। नब्बे मिनट का केवल क्वेश्चन पेपर है। जो समय दिया गया है वो इस चीज को ध्यान में रखकर दिया गया है कि उसमें बच्चे अपनी तैयारी पूरी कर लें। इसका फायदा यह होगा कि बच्चे को अभी भी लगभग एक सवा महीने का समय है अपनी तैयारी करने के लिए। हमारा प्रयास होगा कि सारे जो एग्जाम्स हैं उन एग्जाम्स को कराते समय हम कोविड का पूरी तरीके से ध्यान रखेंगे। स्कूल्स को सेनिटाइज किया जायेगा और सारी सुविधाएं वहां इस बात के लिए उपलब्ध रहेंगी कि किसी बच्चे को कोई परेशानी न हो।
0 टिप्पणियाँ