
दिवाली महोत्सव में गाय के गोबर/ पंचगव्य उत्पादों के व्यापक उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से देशव्यापी ‘कामधेनु दीपावली अभियान’ की शुरुआत
कामधेनु दीपावली, देशी गाय को दूध, दही, घी के साथ-साथ गौमूत्र तथा गोबर के माध्यम से भी आर्थिक रूप से उपयोगी बनाने का अभियान है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंचगव्य से 300 से ज्यादा गौ उत्पादों का निर्माण शुरू हो चुका हैं। इसके तहत दिवाली उत्स्व के लिए गोबर आधारित दीयों, मोमबत्तियों, धूप, अगरबत्ती, शुभ-लाभ, स्वस्तिक, साम्बरानी कप, हार्डबोर्ड, वॉल-पीस, पेपर-वेट, हवन सामग्री, भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की मूर्तियों का निर्माण शुरू हो चुका है।
गौपालक और गौ-उद्यमियों द्वारा बनाये गए गोमय दीये, चाइनीच और केमिकल्स युक्त हानिकारक दीयों से बचाएंगे। इको फ्रेंडली दीयों का प्रयोग बढ़ेगा। पिछले वर्ष करोड़ों गोमय दीये भारत से सभी राज्यों में बनाये गए थे। इस बार कामधेनु दीपावली को और बड़े पैमाने पर मनाने का निश्चय किया गया। हजारों गाय आधारित उद्यमियों को व्यवसाय के अवसर पैदा करने के अलावा गाय के गोबर से बने उत्पादों के उपयोग से स्वच्छ वातावरण भी मिलेगा। यह गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा। यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ की परिकल्पना और स्टार्ट अप अभियान और आत्मनिर्भर भारत अभियान, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देगा। चीन निर्मित दीयों का पर्यावरण अनुकूल विकल्प प्रदान करके यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ की परिकल्पना और अभियान को बढ़ावा देगा और पर्यावरणीय क्षति को कम करते हुए स्वदेशी आंदोलन को भी प्रोत्साहन देगा।
केंद्रीय पशुपालन मंत्री श्री रुपाला ने वेबिनार में जुड़े सभी गौ-उद्यमियों को प्रोत्साहित किया। अंत्येष्टि क्रिया के लिए गौ काष्ठ यानि गाय के गोबर से बनी लकड़ी के इस्तेमाल को बढ़ावा देने का आह्वान किया। समस्त भारतीयों से उन्होंने कामधेनु दीपावली अभियान से जुड़ने की अपील की, गोमय उत्पादों के निर्माण और खरीद से जुड़ने का आह्वान किया और इस अभियान को सरकार का पूर्ण समर्थन दिया। उन्होंने बताया कि सभी कृषि विज्ञान केंद्रों पर गाय रखकर गोमय उत्पादों का निर्माण एवं उनका प्रशिक्षण कराया जाएगा। श्री रुपाला ने सुझाव दिया कि जैसे गांधी जयंती पर खादी के उत्पादों की खरीद और बिक्री का चलन है, वैसे ही गोमय उत्पादों की बिक्री के लिए भी दीपावली के आसपास कोई एक दिन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

श्री तुषार श्रीवास्तव एवं हैदराबाद से कक्षा-8 की विद्यार्थी नन्हीं अनिका ने कामधेनु दीपावली 2021 को लेकर अपनी खुशी और संकल्प प्रकट किया। श्री अमिताभ भटनागर द्वारा उपस्थित जन समुदाय का आभार प्रकट करने के साथ कामधेनु दीपावली अभियान 2021 के इस राष्ट्रीय वेबिनार का समापन हुआ।
0 टिप्पणियाँ