केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सेना प्रमुख जनरल एम. एम. नरवणे ने आज जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा से लगे अग्रिम इलाकों का दौरा किया। सेना प्रमुख कल जम्मू पहुंचे थे। इस दौरान सेना प्रमुख को क्षेत्र की वास्तविक स्थिति और घुसपैठ रोधी अभियानों के बारे में जानकारी दी गई। जनरल नरवणे ने व्हाइट नाइट कोर के अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया और नियंत्रण रेखा पर स्थिति का स्वयं आकलन किया। थल सेना अध्यक्ष ऐसे समय में दौरा कर रहे हैं जब कश्मीर घाटी में गैर-स्थानीय लोगों सहित नागरिकों की हत्याएं हुई हैं। इस महीने घाटी में आतंकवादियों ने 11 नागरिकों की हत्या कर दी है।
0 टिप्पणियाँ