रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए यशवंतपुर से चंडीगढ़ के लिए द्वि साप्ताहिक विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है ।
गाड़ी सं. 06239 यशवंतपुर - चंडीगढ़
द्वि साप्ताहिक विशेष एक्सप्रेस 3
नवंबर से प्रति बुधवार, शनिवार को
यशवंतपुर से 13.55 बजे रवाना होकर अगले दिन मिरज 3.20 बजे तथा पुणे 9.10
बजे आकर तीसरे दिन 15.50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी I
गाड़ी सं.06240 चंडीगढ़ - यशवंतपुर द्वि साप्ताहिक विशेष एक्सप्रेस 6 नवंबर से प्रति मंगलवार, शनिवार को चंडीगढ़ से 3.35 बजे रवाना होकर
अगले दिन पुणे 11.20 बजे तथा मिरज 16.40
बजे आकर
तीसरे दिन 6.05 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी I
रास्ते में यह गाड़ी तुमकुर,अरसीकेरे, दावणगेरे, हुबली, धारवाड़, बेलगावी, मिरज, पुणे, मनमाड, भुसावल, भोपाल, झाँसी, हज़रत निजामुद्दीन, नई दिल्ली, पानीपत तथा अंबाला स्टेशनों पर रुकेगी I
इस गाड़ी में एक एसी फर्स्ट, दो सेकंड एसी, चार एसी थ्री, 7 स्लीपर तथा 6 सेकंड सीटिंग कोच होंगे I
यह विशेष गाड़ी पूरी तरह आरक्षित है तथा यात्रा करने हेतु अग्रिम आरक्षण आवश्यक हैI जिन यात्रियों के पास कन्फर्म टिकट होंगे उन्हें ही यात्रा की अनुमति होगी I यात्रियों से अनुरोध है कि कोरोना महामारी के चलते रेल यात्रा हेतु जारी मार्गदर्शक सूचनाओं, जैसे यात्रा के दौरान मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंस, सेनिटाइजर का उपयोग आदि का पालन करें I उपरोक्त विशेष ट्रेन के हाल्ट के विस्तृत समय के लिए, कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in देखें या NTES ऐप डाउनलोड करें I यात्रियों से अनुरोध है कि इस सुविधा का लाभ उठाएँ I
0 टिप्पणियाँ