मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

बच्चूसिंह टाक साउथवेस्टर्न अमेरिकन यूनिवर्सिटी द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित

आपदा प्रबंधन व सामाजिक क्षेत्र में अहम भूमिका निभानेवाले जीवरक्षक बच्चूसिंह टाक को साउथवेस्टर्न अमेरिकन यूनिवर्सिटी द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित करते हुए तमिलनाडु के न्यायमूर्ति के. स्वामीदुरई, साथ में अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर, अक्टूबर (ह.ए. प्रतिनिधि) 

पुणे के शिकलीकर समुदाय के जीवरक्षक तकदीरसिंह उर्फ बच्चूसिंह टाक को आपदा प्रबंधन व सामाजिक क्षेत्र में 25 वर्षों के काम के लिए पांडिचेरी में साउथवेस्टर्न अमेरिकन यूनिवर्सिटी द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है। तमिलनाडु के न्यायमूर्ति के. स्वामीदुरई के शुभ हाथों बच्चूसिंह टाक को समाजसेवा में पीएच.डी. उपाधि से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व न्यायाधीश के. वेंकटेश, सलाहकार जेपीयू जॉन पीटर, सलाहकार जेपीयू अँड्रयु टेलर, निर्माता चिन्नी जयंत, अभिनेता अरुणमानी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
पुणे शहर के हड़पसर परिसर में सड़क हादसे व नहर में बहकर आनेवाले शवों को अस्पताल ले जाने के लिए कोई आगे नहीं आता है, ऐसी कठिन परिस्थिति में बच्चूसिंह टाक अहम भूमिका निभा रहे हैं। पुलिस की मदद के लिए वे हमेशा आगे आकर उनकी  सहायता करते हैं। पिछले 25 वर्षों में हजारों शव नहरों, सड़क दुर्घटनाओं, रेलवे कटिंग और दफन किए गए शव बाहर निकाले हैं और उन्होंने कई लोगों की जान भी बचाई है। उनके कार्य को साउथवेस्टर्न अमेरिकन यूनिवर्सिटी कॉलेज ने ध्यान में रखा। बच्चूसिंह टाक जो पूरी निष्ठा व लगन से समाज सेवाभावी कार्यों में अहम भूमिका निभा रहे हैं उसे मद्देनजर रखते हुए साउथवेस्टर्न अमेरिकन यूनिवर्सिटी द्वारा उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ