मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे से पटना तथा बनारस के लिए दिवाली, छठ पूजा विशेष गाड़ियां



रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए पुणे – पटना तथा पुणे –बनारस  के  बीच  दिवाली, छठ पूजा हेतु विशेष गाड़ियां  चलाई जाएंगी।
     1.      विशेष  गाड़ी सं. 03381 पटना – पुणे एक्सप्रेस शुक्रवार दिनांक 12 नवंबर को पटना से 10.40 बजे रवाना होकर  अगले दिन  18.50 बजे पुणे पहुचेंगी। विशेष  गाड़ी सं. 03382  पुणे – पटना एक्सप्रेस  रविवार दिनांक 14 नवंबर को पुणे से 5.30 बजे रवाना होकर  अगले दिन  12.00 बजे पटना पहुचेंगी। इस गाड़ी में 6 शयनयान, 06 एसी थ्री टियर तथा 9 जनरल सिटिंग कोच रहेंगे । रास्ते में यह गाड़ी दौंड कार्ड लाइन, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगाव, मनमाड,भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, गाडरवाडा, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, अलाहाबाद छिवकी,  पं॰ दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर तथा आरा स्टेशनों पर रुकेगी।
गाड़ी संख्या 03382 की बुकिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी I
2. विशेष गाड़ी संख्या 01237  पुणे – बनारस एक्सप्रेस दिनांक 1 नवंबर से 15 नवंबर तक प्रति सोमवार को पुणे से 20.50 बजे रवाना होकर अगले दिन 23.10 बजे बनारस पहुंचेगी I विशेष गाड़ी संख्या  01238 बनारस – पुणे एक्सप्रेस दिनांक 3 नवंबर से17 नवंबर तक प्रति बुधवार को बनारस से 1.10 बजे रवाना होकर अगले दिन 6.25 बजे पुणे पहुंचेगी I इस गाड़ी में 15 थ्री एसी तथा 3 स्लीपर कोच होंगे। रास्ते में यह गाड़ी दौंड कार्ड लाइन, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगाव, मनमाड, जलगाँव, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, मानिकपुर, प्रयागराज जंक्शन तथा ज्ञानपुर रोड स्टेशनों पर रुकेगी I
गाड़ी संख्या 01237की बुकिंग 29 अक्टूबर से शुरू होगी I
यह  विशेष गाड़ियां  पूरी तरह आरक्षित हैं तथा यात्रा करने हेतु अग्रिम आरक्षण आवश्यक हैI जिन यात्रियों के पास कन्फर्म टिकट होंगे उन्हें ही यात्रा की अनुमति होगी I यात्रियों से अनुरोध है कि कोरोना महामारी के चलते रेल यात्रा हेतु जारी मार्गदर्शक सूचनाओं, जैसे यात्रा के दौरान मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग सेनिटाइजर का उपयोग आदि का पालन करें Iउपरोक्त विशेष ट्रेन के हाल्ट के विस्तृत समय के लिए, कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in देखें या NTES ऐप डाउनलोड करें I यात्रियों से अनुरोध है कि इस सुविधा का लाभ उठाएँ I यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ