पुणे, अक्टूबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
पुणे रेल मंडल की सांस्कृतिक अकादमी द्वारा रेल कवियों को लेकर एक शानदार कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। मंडल कार्यालय के इंद्रायणी सभागृह में आयोजित कवि सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणू शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कवि सम्मेलन में पुणे मंडल के 26 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर अपनी काव्य प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। भारी संख्या में उपस्थित श्रोताओं ने कवि सम्मेलन का भरपूर रसास्वादन किया।
अन्य कवियों के साथ मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणू शर्मा एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती नीलम चंद्रा ने भी अपनी स्वरचित कविताओं का पाठ किया। कवियों द्वारा की गई काव्य रचनाओं का सभी ने आनंद लिया। कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रकाश उपाध्याय, महिला समाज सेवा संगठन की पदाधिकारीगण, अन्य अधिकारीगण, स्टाफ बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक तथा सांस्कृतिक अकादमी के सचिव राहुल पाटिल ने अकादमी की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम का सूत्र-संचालन सहायक मंडल यांत्रिक इंजीनियर गौरव राज, कार्यालय अधीक्षक विनीश सक्सेना तथा मुख्य कार्यालय अधीक्षक आनंद लोंढे ने किया।
आभार प्रदर्शन एवं मंडल दूरसंचार एवं सिग्नल इंजीनियर तथा अकादमी के सहायक सचिव सुधांशु मित्तल ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सांस्कृतिक अकादमी के सदस्यों श्रीमती पूर्णिमा जायसवाल, श्रीमती पारूल करोल एवं श्रीमती कल्पना मालसुरे सहित कई कर्मचारियों ने अपना विशेष योगदान दिया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ