मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

क्रिसमस एवं नववर्ष के अवसर पर पुणे- करमाली के बीच विशेष गाड़ी

पुणे, नवंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए क्रिसमस त्यौहार एवं नववर्ष के अवसर पर  पुणे-करमाली पुणे के बीच विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया गया है।
गाड़ी संख्या 01291  पुणे-करमाली स्पेशल दिनांक 17.12.2021 से 07.1.2022 तक प्रति शुक्रवार को पुणे से  17.30 बजे रवाना होकर कर अगले दिन 06.00 बजे करमाली पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 01292 करमाली-पुणे स्पेशल दिनांक 19.12.2021 से 09.1.2022 तक  प्रति रविवार को करमाली से 9.20 बजे रवाना होकर कर 23.50 बजे पुणे पहुंचेगी। इस गाड़ी के कुल 8 फेरे होंगे।
रास्ते में यह गाड़ी लोनावला, कल्याण, पनवेल, रोहा, मानगांव, खेड़, चिपलून, सावर्डा, संगमेश्वर, रत्नागिरी, आडवली, राजापुर, वैभववाड़ी, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी तथा थिविम स्टेशन पर रुकेगी।
इस गाड़ी में एक एसी टू टीयर, चार एसी थ्री टीयर, 11 स्लीपर तथा 4 सेकंड सीटिंग कोच होंगे। गाड़ी संख्या 01291 की बुकिंग 28 नवंबर से शुरू होगी।
यह गाड़ी पूरी तरह आरक्षित है तथा यात्रा हेतु अग्रिम आरक्षण आवश्यक है। यात्रियों से अनुरोध है कि कोरोना महामारी के चलते रेल यात्रा हेतु जारी मार्गदर्शक सूचनाओं, जैसे यात्रा के दौरान मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंस, सेनिटाइजर का उपयोग आदि का पालन करें। उपरोक्त विशेष ट्रेन के हाल्ट के विस्तृत समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in देखें या NTES ऐप डाउनलोड करें। यात्रियों से अनुरोध है कि इस सुविधा का लाभ उठाएँ। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ