मध्य और पश्चिम रेलवे के मुंबई उपनगरीय खंड पर होम प्लेटफॉर्म और विभिन्न यात्री सुविधाओं का भी किया लोकार्पण
मुंबई, नवंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
रेल, कोयला और खान राज्य मंत्री श्री रावसाहेब दादाराव पाटिल दानवे ने आज चर्चगेट में आयोजित एक समारोह में चर्चगेट में रेलवे जन शिकायत कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने पश्चिम रेलवे के मुंबई उपनगरीय खंड पर पुनर्निर्मित फ्रेरे रोड ओवर ब्रिज, इंटेग्रेटेड सर्विलेंस सिस्टम, मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर पॉड संकल्पना आधारित रिटायरिंग रूम का भी उद्घाटन किया।
श्री दानवे ने अंबरनाथ और कोपर रेलवे स्टेशनों पर होम प्लेटफॉर्म, मध्य और पश्चिम रेलवे के मुंबई उपनगरीय खंड पर फुट ओवर ब्रिज, एस्केलेटर, लिफ्ट और टॉयलेट ब्लॉक, सीएसएमटी में कोच रेस्टोरेंट और सीएसएमटी और मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन में एक्सीक्यूटिव वेटिंग हाल का भी लोकार्पण किया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए माननीय रेल, कोयला और खान राज्य मंत्री ने कहा कि रेलवे माननीय प्रधानमंत्री के विजन के अनुसार काम करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। रेलवे स्टेशन स्वच्छ आधुनिक औऱ सुंदर बनाने और अपने मूल्यवान ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए विभिन्न अभिनव पहलों को लागू कर रहा है। स्टेशन का रिडेवलपमेंट, वंदे भारत ट्रेनें, रामायण सर्किट ट्रेन, बुलेट ट्रेन और डीएफसी (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर) कुछ ऐसी परियोजनाएं हैं, जिन पर रेलवे तेजी से काम कर रहा है।

साफ-सफाई और सुरक्षा हमेशा रेलवे की प्राथमिकता रही है। माननीय रेल राज्य मंत्री ने भी रेलकर्मियों को लक्ष्य अवधि के भीतर परियोजनाओं को पूरा करने के प्रयासों के लिए बधाई दी है।
सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास आठवले, माननीय पंचायती राज राज्य मंत्री श्री कपिल पाटिल, महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता श्री देवेंद्र फडणवीस, विधान परिषद, महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता श्री प्रवीण दरेकर, सांसद श्री मनोज कोटक, श्री आशीष शेलार, श्री राहुल नार्वेकर, श्री मंगल प्रभात लोढ़ा, श्री अतुल भातखलकर, विधायक कैप्टन तमिल सेल्विन व मध्य और पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
श्री अनिल कुमार लाहोटी, महाप्रबंधक मध्य रेल और श्री आलोक कंसल, महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे ने एक पौधा भेंट कर सभी अतिथियों का स्वागत किया। समारोह के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन किया गया।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।
0 टिप्पणियाँ