मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

रेल राज्य मंत्री ने ‘रामपथ यात्रा स्पेशल ट्रेन’ को झंडी दिखाकर रवाना किया

मुंबई, नवंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

रेल, कोयला और खनन राज्य मंत्री श्री रावसाहेब दादाराव पाटिल दानवे ने 27 नवंबर 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुणे रेलवे स्टेशन से रामपथ यात्रा स्पेशल ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर पुणे के महापौर श्री मुरलीधर मोहोल और विधायक श्री सुनील कांबले पुणे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।
महाप्रबंधक, मध्य रेल मुंबई श्री अनिल कुमार लाहोटी और अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, आईआरसीटीसी श्रीमती रजनी हसीजा वेबलिंक के माध्यम से समारोह में शामिल हुए। श्रीमती रेणु शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक, पुणे मंडल और मध्य रेल और आईआरसीटीसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी पुणे स्टेशन पर उपस्थित थे।
श्री रावसाहेब पाटिल दानवे ने अपने संबोधन में कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अपील के अनुरूप, देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ‘देखो अपना देश’ अभियान शुरू किया गया था। रामपथ यात्रा ट्रेन रामायण सर्किट का एक हिस्सा है और प्रभु राम की यात्रा में महत्वपूर्ण स्थानों को जोड़ती है।
उन्होंने रेल प्रशासन विशेषकर आईआरसीटीसी को रामपथ यात्रा पैकेज में श्रद्धालुओं के लिए टिकट, रहने, भोजन, परिवहन, टूरिस्ट गाइड आदि की सभी व्यवस्था करने के लिए बधाई दी ।

उन्होंने इस यात्रा में जाने लोगों को अपने अनुभवों को व्यापक रूप से साझा करने का आग्रह किया, जिससे माननीय प्रधानमंत्री के ‘देखो अपना देश’ अभियान और रामायण सर्किट को एक बड़ी सफलता मिले।
मुख्य विशेषताएं : रामपथ यात्रा एक तीर्थ स्पेशल पर्यटक ट्रेन है जो अयोध्या, नंदीग्राम, वाराणसी, प्रयाग, श्रृंगवेरपुर और चित्रकूट जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को कवर करने वाला एक समावेशी टूर पैकेज है। इस तीर्थ विशेष पर्यटक ट्रेन की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट और आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय कार्यालयों, क्षेत्रीय कार्यालयों और पर्यटक सुविधा केंद्रों पर भी ऑनलाइन की जाती है।
यह तीर्थयात्रा स्पेशल पुणे-अयोध्या-पुणे यात्रियों के बोर्डिंग और डिबोर्डिंग के लिए लोनावला, पनवेल, कल्याण, नासिक, मनमाड, चालीसगांव, जलगांव, भुसावल, खंडवा और इटारसी में रुकेगी। अयोध्या और वाराणसी में पर्यटकों हेतु हाल्ट प्रदान किए गए हैं। ट्रेन की संरचना : पांच एसी-3 टियर, पांच स्लीपर क्लास और एक पेंट्री कार के साथ 2 लगेज कम ब्रेक वैन हैं।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ