पुणे, नवंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
पुणे रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों, डिपो में संविधान दिवस मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम पुणे के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में संपन्न हुआ। अपर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती नीलम चंद्रा ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) का वाचन किया एवं उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इसे दोहराया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रकाश उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयोजन मंडल कार्मिक अधिकारी पी.बी. काले ने किया।
संविधान दिवस के उपलक्ष्य में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में क्विज, निबंध तथा वाद -विवाद (डिबेट) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कई कर्मचारियों ने भाग लिया एवं विजेता कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ