मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

भारतीय नौसेना अकादमी में पासिंग आउट परेड का आयोजन

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/pic5YLK2.jpeg
    भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए)एझिमाला में 27 नवंबर 2021 को आयोजित एक शानदार पासिंग आउट परेड (पीओपी) में 231 प्रशिक्षुओं में 101 आईएनएसी के मिडशिपमैन, 31 नेवल ओरिएंटेशन कोर्स (एक्सटेंडेड) के कैडेट तथा 33 नेवल ओरिएंटेशन कोर्स (रेग्युलर और कोस्ट गार्ड) के कैडेट अपने शुरुआती प्रशिक्षण की समाप्ति पर पास आउट हुए।
    मालदीव की माननीय रक्षा मंत्री सुश्री मारिया अहमद दीदी ने परेड की समीक्षा कीजिन्होंने सेरेमोनियल रिव्यू के पूरा होने पर मेधावी मिडशिपमैन और कैडेट्स को पदक प्रदान किए। दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल अनिल कुमार चावलापीवीएसएमएवीएसएमएनएमवीएसएमएडीसी संचालन अधिकारी थे।
भारतीय नौसेना अकादमी बी.टेक कोर्स के लिए 'राष्ट्रपति स्वर्ण पदकमिडशिपमैन रंजन कुमार सिंह को प्रदान किया गया। अन्य पदक विजेता इस प्रकार थे :-
(क) आईएनएसी बी टेक कोर्स के लिए सीएनएस रजत पदक - मिडशिपमैन कविश कंकरान
(ख) आईएनएसी बी टेक कोर्स के लिए
एफओसी-इन-सी साउथ कांस्य पदक -मिडशिपमैन स्वप्निल शिवम
(ग) एनओसी (एक्सटेंडेड) के लिए सीएनएस स्वर्ण पदक - कैडेट वरद एस शिंदे
(घ) एनओसी (एक्सटेंडेड) के लिए एफओसी-इन-सी साउथ रजत पदक - कैडेट चिंतन छतबर
(ड) कमांडेंटएनओसी के लिए आईएनए कांस्य पदक (एक्सटेंडेड) - कैडेट राहुल राणा
(च) एनओसी (रेग्युलर) के लिए सीएनएस स्वर्ण पदक - कैडेट आवृति भट्ट
(छ) कमांडेंटएनओसी (रेग्युलर) के लिए आईएनए रजत पदक - कैडेट सिमरन पी कौर
(ज) सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंड महिला कैडेट के लिए ज़मोरिन ट्रॉफी - कैडेट आवृति भट्ट
    सफल प्रशिक्षु अपनी चमचमाती तलवारों और राइफलों के साथ सैल्यूट की मुद्रा में परंपरागत 'औल्ड लैंग साइनकी धुन- दुनिया भर में सशस्त्र बलों द्वारा बजाई जाने वाली मार्मिक विदाई धुन जब सहयोगियों और साथियों को विदा किया जाता हैभारतीय नौसेना अकादमी में उनके 'अंतिम पगया अंतिम चरण हेतु विदा किया जाता है-के साथ अकादमी के क्वार्टरडेक इन स्लो मार्च के सामने से मार्च करते हुए गुज़रे।
    मालदीव की रक्षा मंत्री सुश्री मारिया अहमद दीदी ने परेड में प्रशिक्षुओं को उनके त्रुटिहीन टर्न आउटस्मार्ट ड्रिल और परेड पर लय के लिए बधाई दी। समीक्षा अधिकारी ने कर्तव्यसम्मान और साहस के मूलभूत मूल्यों पर जोर दिया। समीक्षा अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं की रैंक स्ट्रिप्स को लगाया और उनको इस कठोर प्रशिक्षण के सफल समापन के लिए बधाई दी। यह अधिकारी विशेष क्षेत्रों में अपने प्रशिक्षण को और बेहतर करने के लिए नौसेना के विभिन्न जहाज़ों और प्रतिष्ठानों में जाएंगे। कोविड-19 के दौरान कैडेट्स को प्रशिक्षित करने के चुनौतीपूर्ण उद्देश्यों को पूरा करने और आईएनए में ऑटम टर्म 2021 के सफल समापन में अकादमी द्वारा स्थापित कड़े एहतियाती उपायों की महत्वपूर्ण भूमिका थी।


https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/pic6400N.jpeg

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/pic14487W.jpeg

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ