मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

उत्पादों को बेचने हेतु छोटे उद्यमियों के लिए ई-मार्केटिंग पोर्टल स्थापित

साढ़े सात लाख महिलाओं को ई-मार्केटिंग पोर्टल से जोड़ा जाएगा : भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन

पुणे, नवंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विचारधारा से प्रेरित होकर छोटे उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों, गैर सरकारी संगठनों के माध्यम से बनाए गए उत्पादों को बेचने के लिए ई-मार्केटिंग पोर्टल स्थापित किया गया है। इस पोर्टल का नाम GEM (गवर्नमेंट ई मार्केटिंग) रखा गया है। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती वनाथी श्रीनिवासन का लक्ष्य 7,50,000 (साढ़े सात लाख) महिलाओं को GEM पोर्टल से जोड़ना है। पूरे भारत की महिलाओं को पंजीकरण के माध्यम से जोड़ा जाएगा, जिसे पुणे से शुरू करने के लिए शीर्ष नेतृत्व द्वारा आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन, पोर्टल की राष्ट्रीय प्रभारी सुखप्रीत कौर, महाराष्ट्र गोवा की उपाध्यक्ष ज्योतिबेन पंड्या, महासचिव दीप्ति रावत, मेधा कुलकर्णी, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष उमाताई खापरे मौजूद रहेंगी। 
कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय महिला मोर्चा की कार्यकारी सदस्य उषाताई वाजपेयी द्वारा गुरुवार 25 नवंबर 2021 की दोपहर 2.30 बजे मौलाना अबुल कलाम आजाद सभागृह, कोरेगाव पार्क, पुणे में किया गया है। यह जानकारी भाजपा पुणे शहर सहप्रचार प्रसिद्धि प्रमुख हेमंत लेले द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ