पुणे, नवंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
मध्य रेल के महाप्रबंधक अनिलकुमार लाहोटी ने गुरुवार शाम को पुणे स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ पुणे रेल मंडल की मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती नीलम चंद्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

उन्होंने पुणे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर, रिटायरिंग रूम, डोरमिटरी, वेटिंग हाल सहित विभिन्न यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। यहाँ उन्होंने खानपान की वस्तुओं की गुणवत्ता देखी और यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के बारे में यात्रियों से संवाद कर खाने की गुणवत्ता के बारे में पूछताछ की, जिस पर यात्रियों ने रेलवे द्वारा दी जा रही यात्री सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया।
इसके बाद उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा तथा शाखाधिकारियों के साथ बैठक कर चल रहे विकास कार्यों, परियोजनाओं, यात्री सुविधाओं के बारे में जानकारी लेकर उनकी समीक्षा की। महाप्रबंधक ने सभी कार्यों को गति देने तथा यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।
0 टिप्पणियाँ