हड़पसर, नवंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
भाकृअनुप-राअंअनुकें के कृषि-व्यवसाय उद्भवन (एबीआई) केंद्र, पुणे ने 11 नवंबर 2021 को तीन समझौता ज्ञापनों (एमओए) पर हस्ताक्षर किए। दो प्रस्ताव जैसे ताजे अंगूरों का सौर निर्जलीकरण (स्वाभाविक रूप से तैयार अवशेष मुक्त किशमिश उत्पादन) और अंगूर की मांजरी मेडिका किस्म से अवशेष मुक्त जूस का उत्पादन मैसर्स पलुस फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, सांगली द्वारा प्रस्तुत किये गये थे। एबीआई की सलाहकार समिति में स्क्रीनिंग, मूल्यांकन और चर्चा के बाद इन्हें सहायता प्रदान करने के लिए उपयुक्त पाया गया।
पुणे स्थित कंपनी मैसर्स एग्रोजी ऑर्गेनिक्स प्रा. लिमिटेड के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया और इस प्रस्ताव को भी सहायता प्रदान करने हेतु उपयुक्त पाया। दोनों कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाकृअनुप-राअंअनुकें, पुणे के एबीआई केंद्र के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। मैसर्स के पलूस फूड्स प्राइवेट लिमिटेड डॉ. वी. के. तिवारी और मैसर्स एग्रोजी ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के श्री महेश लोंढे ने भाकृअनुप-राअंअनुकें के निदेशक डॉ. आर. जी. सोमकुवर के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर डॉ. तिवारी ने अपने अनुभव साझा किए तथा बताया कि उनके व्यावसायिक मॉडल किसानों के हित में होंगे।
श्री महेश लोंढे ने अपने क्रिया कलापों से जैसे कि छोटे अनाजों का उपयोग करके कुकीज़ तथा लड्डू बनाना एवं मांजरी मेडिका अंगूर के पोमेस पाउडर से उनकी गुणवत्ता में हो रहे बदलावों पर चर्चा की।
यह कार्यक्रम एबीआई सेंटर के प्रधान अन्वेषक डॉ. अजय कुमार शर्मा, डॉ. अजय कुमार उपाध्याय, डॉ. कौशिक बनर्जी, डॉ. अहमद सबीर टीपी, डॉ. प्रशांत निकुंभे और राअंअनुकें के अन्य विशेषज्ञों की उपस्थिति में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक डॉ. आर. जी. सोमकुवर ने की।

0 टिप्पणियाँ