मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

त्यौहार स्पेशल ट्रेनों की अतिरिक्त सेवाएं

 

    मध्य रेल ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए स्पेशल ट्रेनों की अतिरिक्त सेवाएं चलाने का निर्णय लिया हैविवरण निम्नानुसार है :-
 गाड़ी संख्या 03381 पटना-पुणे स्पेशल दिनांक 19.11.2021(शुक्रवार) को ट्रेन संख्या 03382 पुणे-पटना स्पेशल दिनांक 21.11.2021 (रविवार) को।
ट्रेन संख्या 05297 बरौनी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल दिनांक 20.11.2021(शनिवार)।
ट्रेन संख्या 05298 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बरौनी स्पेशल दिनांक 22.11.2021 (सोमवार) को।
 निम्नलिखित ट्रेनों के परिचालन को भी नीचे दिए गए विवरण के अनुसार विस्तारित किया जाएगा :-
ट्रेन संख्या 04151 कानपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल (शुक्रवार) दिनांक 03.12.2021 से 25.03.2022 तक।
गाड़ी संख्या 04152 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-कानपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल (शनिवार) दिनांक 04.12.2021 से 26.03.2022 तक।
 इन स्पेशल ट्रेनों के संयोजनठहराव और समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
 आरक्षण : पूर्णतः आरक्षित  गाड़ी संख्या 03382, 05298 और 04152 की विस्तारित सेवाओं के लिए बुकिंग दिनांक 12.11.2021 को सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्रों पर वेबसाइट www.irctc.co.in पर आरंभ होगी।
     समय की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in देखें या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
     केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही बोर्डिंगयात्रा और गंतव्य पर सभी मानदंडों, COVID19 से संबंधित एसओपी का पालन करते हुए इन विशेष ट्रेनों में बोर्डिंग  की अनुमति है।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभागमध्य रेलछत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ