मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षा, 2020 की आरक्षित सूची


 1.    सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षा, 2020 का परिणाम, दिनांक 24.09.2021 के प्रेस नोट द्वारा घोषित किया गया था, जिसमें 836 रिक्तियों के लिए, भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केन्द्रीय सेवा के समूह  तथा समूह  में नियुक्ति हेतु योग्यताक्रम में 761 उम्मीदवारों की अनुशंसा की गई थी।
2.आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा नियमावली के नियम 16 (4और (5के अनुसार संबंधित श्रेणियों के तहत  अंतिम अनुशंसित उम्मीदवार के नीचे योग्यताक्रम में एक समेकित आरक्षित सूची भी तैयार की थी ।
3.    कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा की गई मांग के अनुसार, शेष पदों को भरने के लिए आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा, 2020 के आधार पर अब 75 उम्मीदवारों की अनुशंसा की है, जिसमें सामान्य वर्ग के 52, अ.पि.. के 19, इ.डब्ल्यू.एस. के 02 और अ.जाका 02 उम्‍मीदवार शामिल है। इन उम्‍मीदवारों का विवरण संलग्‍न है। उक्‍त अनुशंसित उम्मीदवारों को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा सीधे ही सूचित किया जाएगा।
4.   अनुक्रमांक 0806225, 0867284, 1200240 तथा 5815776 वाले 04 उम्‍मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम है।
5.    सिविल सेवा परीक्षा, 2020 का परिणाम माननीय दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष लंम्बित रिट याचिका (सी) संख्या 5153/2020 और 7351/2020 के परिणाम के अधीन होगा ।
6.     इन 75 उम्मीदवारों की सूची संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट http//www.upsc.gov.in पर भी उपलब्‍ध है ।
 
परिणाम के लिए यहाँ क्लिक करें:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ